✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Bhagwant Mann Marriage: डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे पंजाब सीएम भगवंत मान, देखें तस्वीरें

ABP Live   |  07 Jul 2022 03:43 PM (IST)
Bhagwant Mann Marriage: डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे पंजाब सीएम भगवंत मान, देखें तस्वीरें

शादी के बंधन में बंधे पंजाब के सीएम भगवंत मान

1

पंजाब के मुख्यमंत्री (Punjab CM) भगवंत मान (Bhagwant Maan) गुरुवार को चंढ़ीगढ (Chandigarh) स्थित अपने आवास में एक निजी समारोह में डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Dr Gurpeet Kaur) के साथ एक निजी समारोह में विवाह के बंधन में बंध गए. उनकी इस शादी में केवल परिवार के कुछ सदस्य और कुछ करीबी ही मौजूद थे. परिवार की मौजूदगी में हुई इस शादी में बैंड-बाजा और बारात सभी नदारद थे.

2

टेलीविजन और ट्विटर पर सामने आई तस्वीरों में मान सुर्ख लाल रंग के जोड़े में सजी उनकी दुल्हन को आनंद कारज (सिख विवाह) की रस्म पूरी करते देखा जा सकता है.

3

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भगवंत मान की शादी की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की. इन तस्वीरों में मान ने हमेशा की तरह पीली पगड़ी पहन रखी है. सुनहरे रंग का कुर्ता पायजामा पहने मान के साथ आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और अन्य लोग नजर आ रहे हैं.

4

मान (48) पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो इस पद पर रहते हुए शादी के बंधन में बंधे हैं. मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं. मान की यह दूसरी शादी है. वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे. पहली शादी से मान के दो बच्चे सीरत कौर (21) और दिलशान (17) हैं.

5

सेक्टर-2 स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले, गुरप्रीत कौर (30) ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा कि दिन शगना दा चढ़ेया ...(शादी का दिन आ गया है).

6

उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं का बधाई संदेशों के लिए शुक्रिया भी अदा किया. पार्टी के अनुसार, मान की मां और बहन सहित परिवार के सदस्य तथा कुछ ही मेहमान विवाह में शामिल हुए. यह विवाह सिख रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ.

7

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं ‘आप’के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ समारोह में पहुंचे.उन्होंने कहा कि ईश्वर से उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं और दोनों हमेशा खुश रहें. वहीं, आप के सांसद राघव चड्ढा ने ट्विटर पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि साड्डे वीर दा व्याह, सानू गोडे गोडे चाह.

8

केजरीवाल ने हवाई-अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी हो रही है और वह एक नई शुरुआत कर रहे हैं.

9

इससे पहले, चड्ढा ने यहां पत्रकारों से कहा था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन का एक नया अध्याय आज से शुरू होने जा रहा है. मैं मान साहब के परिवार, उनकी मां और बहन को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. यह एक छोटा कार्यक्रम होगा. केवल परिवार के सदस्य इसमें शिरकत करेंगे. उन्होंने कहा कि हम खुश हैं कि काफी समय बाद मान (Bhagwant Mann) साहब के परिवार में खुशियां लौटी हैं.

10

एक बार फिर उनका परिवार बसते देखना, उनकी मां का सपना था. आज, वह सपना पूरा हो गया है.गुरप्रीत कौर (Dr Gurpeet Kaur) ने 2018 में हरियाणा (Haryana) के एक निजी विश्वविद्यालय से एमीबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई पूरी की थी. उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जो विदेश में रहती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • भारत
  • Bhagwant Mann Marriage: डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे पंजाब सीएम भगवंत मान, देखें तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.