एक्सप्लोरर
Gandhi Jayanti 2024: कहां पीएम मोदी ने उठाया कचरा? तस्वीरों के जरिए जानें क्यों लगाई झाड़ू
Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने स्कली बच्चों के साथ झाड़ू लगाया. उन्होंने कहा कि अगर सभी देशवासी स्वच्छता का महत्व समझेंगे तो स्वच्छ भारत की भावना मजबूत होगी.
गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडारा पार्क स्थित एनडीएमसी स्कूल पहुंचे. यहां उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मुलाकात की और उनके साथ श्रमदान किया.
1/5

पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ झाड़ू लगाया और कचड़े को उठाकर डस्टबीन में डाल. प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच पाकर स्कूली छात्रा-छात्राओं में खुशी देखने को मिली.
2/5

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम ने उन्हें स्वच्छता अभियान के बारे में बताया कि कैसे इस अभियान ने लोगों की मानसिकता को बदलने का काम किया.
3/5

स्कूल की छात्रा ने बताया कि पीएम मोदी हमसे ऐसे मिले हैं जैसे परिवार में कोई बड़ा सदस्य बच्चों से मिलता है.
4/5

पीएम मोदी ने गांधी जयंति के दिन राजघाट जाकर बापू का बापू को श्रद्धांजलि दी. वह कुछ देर तक वहां रुके भी.
5/5

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, "सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा."
Published at : 02 Oct 2024 04:07 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
बॉलीवुड
क्रिकेट
























