एक्सप्लोरर
ऑपरेशन सिंदूर: 26/11 के गुनहगार हेडली-कसाब का गर्भगृह भी ध्वस्त, तस्वीरों की जुबानी एयर स्ट्राइक की पूरी कहानी
India Strikes: ऑपरेशन में ख्याल रखा गया कि सिर्फ आतंकियों को ही निशाना बनाया जाए. 6 मई की रात को पाकिस्तान और पीओजेके के अंदर 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए, जहां करीब 900 आतंकवादी मौजूद थे.
पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की विभत्स हत्या का भारत ने जो बदला लिया है, उससे पाकिस्तान बुरी तरह हिल गया है. पाकिस्तान लंबे समय से आतंकियों का पनाहगाह बना हुआ है और ये आतंकी भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं, लेकिन इस बार भारत ने सारे हमलों का हिसाब बराबर कर दिया है. इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में बने 9 आतंकी ठिकानों को 24 मिसाइलें दागरकर तबाह कर दिया गया.
1/8

भारतीय सेना ने ब्रीफिंग में पाकिस्तान और पीओके में मौजूद कैंप के बारे में जानकारी दी कि कैसे उन्हें टारगेट किया गया और ये किस तरह भारत के खिलाफ साजिशें रच रहे थे. कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ब्रीफिंग में बताया कि पहले चरण में पाकिस्तान के अंदर चल रही गतिविधियों के बारे में इंटेसीजेंस इनपुट इकट्ठा किया गया और फिर आतंकी ठिकानों की पहचान करने के बाद प्लान तैयार किया और 6 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च कर दिया.
2/8

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पीओके के मुजफ्फराबाद में सवायनाला कैंप और सइदना बिलाल कैंप पर हमला हुआ. सवायनाला लश्कर-ए-तैयबा का ट्रेनिंग सेंटर था, जहां 2024 में हुए सोनमर्ग, गुलमर्ग हमले और इस साल के पहलगाम हमले के आतंकियों ने ट्रेनिंग ली थी. सईदना बिलाल कैंप जैश-ए-मोहम्मद का स्टेजिंग एरिया है, जो हथियार, विस्फोटक और जंगल सर्वाइवल ट्रेनिंग का केंद्र भी था.
Published at : 07 May 2025 04:34 PM (IST)
और देखें


























