✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

विधानसभा चुनाव 2026

WEST BENGAL  (148/294)
122-141
TMC
143-165
BJP
4-7
OTH
TAMIL NADU  (118/234)
131-146
DMK+
56-72
AIADMK+
22-26
TVK
7-15
OTH
KERALAM  (71/140)
55-64
LEFT+
74-82
INC+
0-3
BJP
4-8
OTH
PUDUCHERRY  (17/33)
17-23
BJP+
06-08
INC+
03-07
OTH
ASSAM  (64/126)
87-99
BJP+
21-32
INC+
4-8
OTH
(Source:  Poll of Polls)

COVID-19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली एयरपोर्ट का किया दौरा, की जा रही है रैंडम सैंपलिंग, देखें तस्वीरें

प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव   |  02 Jan 2023 11:43 PM (IST)
COVID-19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली एयरपोर्ट का किया दौरा, की जा रही है रैंडम सैंपलिंग, देखें तस्वीरें

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का दौरा किया (Image source Twitter @mansukhmandviya )

1

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और अमेरिका जैसे दुनिया भर के कुछ देशों में COVID-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बाद केंद्र सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं.

2

इसने इन 6 देशों से आनेवाले यात्रियों को यात्रा के 72 घंटे पहले नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. सोमवार(02 जनवरी) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में हालिया बढ़ोतरी के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच और परीक्षण की व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे नई दिल्ली का दौरा किया.

3

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 29 दिसंबर 2022 को भारत की यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पहले ही संशोधित दिशानिर्देश जारी कर चुका है. डॉ. मनसुख मंडाविया ने 1 जनवरी 2023 से शुरू किए गए आरटी-पीसीआर परीक्षण तंत्र और एयर सुविधा पोर्टल की समीक्षा की. साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट हेल्थ आर्गेनाइजेशन ऑफिस (एपीएचओ) का भी दौरा किया और वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की

4

इस दौरान उन्होंने कहा कि 6 हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले यात्रियों को अब अनिवार्य रूप से भारत में अपनी यात्रा शुरू करने के 72 घंटों के अंदर भारत में उनके आगमन से पहले अपनी नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट को एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक है.

5

अन्य देशों के यात्रियों का रैंडम रूप से परीक्षण किया जा रहा है. ऐसा ये सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि ताकि किसी भी पॉजिटिव केस की जीनोम सीक्वेंसिंग किसी भी नए वैरिएंट की ताकत और व्यवहार को समझने मदद मिलेगी. वहीं रोकथाम और तैयारी भी की जा सकेगी.

6

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 के नए और उभरते वेरिएंट के खिलाफ तैयार रहने और सतर्क रहने पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया और लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और कोविड के खिलाफ टीकाकरण कराने का आग्रह किया. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया की केंद्र सरकार उभरते हुए कोविड-19 परिदृश्य की प्रभावी तैयारी और प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • भारत
  • COVID-19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली एयरपोर्ट का किया दौरा, की जा रही है रैंडम सैंपलिंग, देखें तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.