एक्सप्लोरर
Pavitra Khandelwal: कौन हैं कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा संग सात फेरे लेने वाले पवित्र खंडेलवाल? जानें
Aggrata Pavitra Wedding: कुमार विश्वास अभी अपनी बेटी अग्रता शर्मा की शादी की खुशियां मना रहे हैं. उनकी बड़ी बेटी का विवाह बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से भव्य अंदाज में खत्म हुआ जिसकी चर्चा जोरों पर है.
प्रसिद्ध कवि और वक्ता कुमार विश्वास इन दिनों अपनी बेटी अग्रता शर्मा की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. ये खुशी का मौका उनके परिवार के लिए बेहद खास रहा जिसमें कई नामी हस्तियों ने शिरकत की.
1/7

अग्रता शर्मा की शादी बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से राजस्थान के उदयपुर में पिछोला झील के किनारे स्थित लीला पैलेस होटल में संपन्न हुई. ये शादी शाही अंदाज में हुई जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदारों ने हिस्सा लिया.
2/7

शादी के बाद दिल्ली के अशोका होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राजनीतिक और बॉलीवुड हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी.
Published at : 07 Mar 2025 02:37 PM (IST)
और देखें



























