एक्सप्लोरर
Gross Domestic Behaviour Survey: धार्मिक भेदभाव, अंतर जातीय शादी पर क्या सोचता है देश, सर्वे में हुए चौंकाने वाले खुलासे
GDB Survey: GDB सर्वे में 85 फीसदी लोगों ने बिना टिकट यात्रा को गलत बताया. दिल्ली के 99 फीसदी लोगों ने इसे गलत माना, जबकि पंजाब में 46 फीसदी लोगों को इससे कोई समस्या नहीं थी.
हाल ही GDB, यानी की ग्रॉस डोमेस्टिक बिहेवियर सर्वे किया गया है. सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे में देश के अलग-अलग राज्यों के नागरिक शिष्टाचार, सार्वजनिक सुरक्षा, स्त्री-पुरुष प्रवृत्तियां, विविधता और भेदभाव को जाना और उनकी रैंकिंग तय की.
1/7

इंडिया टुडे के सर्वे के अनुसार, चार पैमानों पर जिन राज्यों ने सबसे अच्छी रैंकिग पाई उसमें नंबर एक पर केरल, नंबर दो पर तमिलनाडु, तीन पर पश्चिम बंगाल रहा, जबकि महाराष्ट्र और ओड़ीशा चौथे और पांचवें स्थान पर रहे. सर्वे में पीछे रहने वाले राज्यों की लिस्ट देखें तो उनमें सबसे नीचे यूपी उसके ऊपर पंजाब और उसके ऊपर गुजरात की रैंकिंग रही.
2/7

विविधता और भेदभाव वाले मामलों को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ. 70 फीसदी लोग पड़ोस में दूसरे धर्म के लोगों के साथ कोई दिक्कत महसूस नहीं करते. 60 फीसदी लोग रोजगार के अवसरों में धार्मिक भेदभाव का विरोध करते हैं. सबसे चौकाने वाला तो अंतर धार्मिक और अंतरजातीय विवाहों का कड़ा विरोध है. 61 फीसदी लोग अंतर धार्मिक शादी के खिलाफ हैं और 56 फीसदी अंतरजातीय विवाह विरोधी हैं.
Published at : 23 Mar 2025 02:27 PM (IST)
और देखें

एपी सिंहएडवोकेट
Opinion

























