एक्सप्लोरर
मार्च में ही बरसने लगेंगे आसमान से अंगारे! हीटवेव को लेकर IMD ने चेताया, जानें दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक के मौसम का हाल
IMD Weather Forecast: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस साल पहले से ही भीषण गर्मी लोगों को सताने लगेगी.
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च से मई 2025 के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में औसत से अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया जाएगा. पूर्वोत्तर और दक्षिण के क्षेत्रों को छोड़कर भारत कई हिस्सों में इस दौरान हीटवेव की उम्मीद जताई गई है.
1/6

मौसम विभाग ने मार्च से मई 2025 के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी भी दी है. आईएमडी के अनुसार इन दिन महीने के दौरान भारत में सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद है.
2/6

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है. शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हुई है.
3/6

आईएमडी के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. उसके बाद 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है.
4/6

दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गईहै. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. उत्तर प्रदेश में 2 मार्च तक बारिश की संभावना जताई गई है.
5/6

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से राजस्थान के कई इलाकों में आंधी-तूफान की भविष्यवाणी की गई है. अगले दो दिनों के दौरान जयपुर, भरतपुर, बीकानेर में बारिश के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
6/6

पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, असम में एक मार्च को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है.
Published at : 28 Feb 2025 08:22 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
बॉलीवुड
क्रिकेट
























