एक्सप्लोरर
यूपी, राजस्थान में बारिश तो इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
India Rain Alert: मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में 16 से 21 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं कुछ जगहों पर इस दौरान भारी वर्षा होने की भी संभावना है.
India Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में 18 से 21 अप्रैल के दौरान बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.
1/6

आईएमडी ने कहा कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गुरुवार (18 अप्रैल, 2024) से रविवार (21 अप्रैल, 2024) के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.
2/6

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर के राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड और सिक्किम में 16 से 21 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
Published at : 17 Apr 2024 07:29 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
क्रिकेट

























