एक्सप्लोरर
दिल्ली वालों सर्दी से सावधान! शीतलहर बढ़ने से हालत होगी खराब, जानिए राजधानी समेत देशभर के मौसम का हाल
Weather Forecast: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सर्दी की पहली बारिश के बाद प्रदूषण कम हुआ लेकिन इससे ठंड काफी बढ़ गई. पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान गिरने के साथ शीतलहर का असर तेज हो गया.
दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार (8 दिसंबर) को इस सर्दी की पहली बारिश का अनुभव किया गया. ये हल्की बारिश थी लेकिन बढ़ते प्रदूषण को कुछ हद तक रोकने में सहायक रही. इस बारिश के बाद राजधानी में ठंड में इजाफा हुआ और पारा 2-3 डिग्री तक नीचे गिर गया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. पहाड़ी इलाकों में तो कई जगहों पर तापमान माइनस में पहुंच चुका है.
1/7

12 से 14 दिसंबर के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा. इस अवधि में तापमान में थोड़ा इजाफा होगा जिससे ठंडक कम हो सकती है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 6-8 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. यह बदलाव पहाड़ी इलाकों में आए हल्के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हो सकता है. 25 दिसंबर के करीब ठंड बढ़ सकती है, लेकिन तापमान सामान्य से अधिक ही रहने की संभावना है.
2/7

पंजाब में आज सुबह घने कोहरे के साथ शुरुआत हुई. दिन के दौरान मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री तक रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. 11-12 दिसंबर को यहां शीतलहर चलने की संभावना है जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है. हरियाणा में भी आज सुबह घने कोहरे का असर देखा गया. मौसम विभाग के अनुसार 11-12 दिसंबर को यहां भी शीतलहर का अनुमान है. चंडीगढ़ में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है.
Published at : 10 Dec 2024 07:17 AM (IST)
और देखें
























