एक्सप्लोरर
देशभर में मकर संक्रांति का जश्न, कहीं पतंगबाजी तो कहीं आस्था की डुबकी, देखें Pics
देशवासी जोर-शोर से इस पर्व को मनाते दिखाई दे रहे हैं. गंगा में स्नान से लेकर पंगतबाजी का दौर शहर-शहर में दिखाई दे रहा है.
गोल्डन टेम्पल (फोटो सोर्स- पीटीआई)
1/8

देशभर में मकर संक्रांति का जश्न मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हरिद्वार में भी देखने को मिली. कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई. ये तस्वीर हर की पौड़ी की है जहां तदाद में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे.
2/8

इस बार मकर संक्रांति की डुबकी श्रद्धालु दो दिन लगा सके. शनिवार और रविवार (आज). श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. आस्था की डुबकी लगाने के लिए घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारें किए.
3/8

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगासागर में पवित्र डुबकी लगाई. भारी संख्या में श्रद्धालु गंगासागर पहुंचे जहां उन्होंने हर्ष उल्लास के साथ इस पर्व को मनाया.
4/8

मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने आतिबाजी कर के भी इस पर्व को मनाया. ये तस्वीर राजस्थान के जयपुर शहर की है.
5/8

आस्था के अनुसार श्रद्धालुओं ने स्नान और गंगा पूजन के बाद तिल, गुड़, कपड़े समेत अन्य कई चीज़े दान की.
6/8

जम्मू में शनिवार को तवी नदी के तट पर मकर संक्रांति के अवसर पर भक्त आरती करते दिखे.
7/8

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाई. गृह मंत्री इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं. उन्होंने जगन्नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना कर पतंग महोत्सव में हिस्सा लिया और पंतग उड़ाई.
8/8

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अहमदाबाद के दरियापुर में पतंग उड़ाते दिखे. उन्होंने पतंग उत्सव में भाग लेते हुए मकर संक्रांति पर्व का लुफ्त उठाया.
Published at : 15 Jan 2023 09:25 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

























