एक्सप्लोरर
कौन हैं अनीरुद्धाचार्य महाराज की पत्नी आरती तिवारी, जानिए उनके बारे में सबकुछ
Aniruddhacharya Maharaj: वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज सोशल मीडिया पर इन दिनों अपनी पत्नी आरती तिवारी के साथ चर्चे में हैं. आरती तिवारी जिन्हें भक्त गुरु मां के नाम से भी जानते हैं.
सोशल मीडिया की दुनिया में वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज इन दिनों खूब चर्चा में हैं. उनका नाम अलग-अलग मुद्दों पर उठता रहा है जैसे ‘विष कुट’ शब्द के इस्तेमाल पर चर्चा और ‘पत्नी’ शब्द पर आपत्ति. इन मुद्दों के अलावा भी वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.
1/6

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्म 27 सितंबर 1989 को मध्य प्रदेश के दमोह जिले के रिंवझा नामक गांव में हुआ था. उनके पिता मंदिर के पुजारी थे और वे एक आध्यात्मिक माहौल में पले-बढ़े. बचपन में ही उन्होंने श्री राधा-कृष्ण के मंदिर में सेवा शुरू कर दी थी और छोटी उम्र में रामचरितमानस और श्रीमद्भागवत का अध्ययन किया था.
2/6

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने वृंदावन में एक वृद्धाश्रम ‘गौरी गोपाल’ चलाने की शुरुआत की है. यह वृद्धाश्रम समाज के बुजुर्गों के लिए एक जगह है जहां उन्हें न केवल शरण मिलती है बल्कि उन्हें गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर भी मिलता है. इसके अलावा वे गौसेवा और बंदर सेवा भी करते हैं जो उनकी समाज सेवा की ओर एक और कदम है.
Published at : 27 Nov 2024 11:59 AM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion


























