एक्सप्लोरर
COVID 19: 'जनवरी में कोविड के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं'- स्वास्थ्य मंत्रालय का अनुमान, पाबंदियों को लेकर भी साफ किया इरादा
स्वास्थ्य मंत्रालय का आकलन है कि भारत में चीन जैसी कोरोना की लहर आने की स्थिति में संक्रमितों की तादाद अचानक बढ़ेगी लेकिन हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत कम पड़ेगी.
भारत में कोविड-19 (पीटीआई)
1/8

मंत्रालय का यह भी अनुमान है की इस लहर में मृतकों की संख्या ज्यादा नहीं होगी . मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अबतक वायरस के रुझान और प्रवृति को देखते हुए अनुमान है कि पूर्वी एशिया में लहर आने के 35 से 40 दिनों के भीतर वायरस भारत पहुंचेगा .
2/8

इस लिहाज़ से जनवरी का महीना बेहद अहम है और इसी के मद्देनजर मंगलवार को देशभर के 20000 अस्पतालों में तैयारियों का मॉक ड्रिल किया गया . सूत्रों ने बताया कि मॉक ड्रिल में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि अगर भारत में डेल्टा वायरस जैसी लहर भी आती है तो भी उससे निपटने की पर्याप्त तैयारी है . इनमें अस्पतालों में बेड , ऑक्सीजन , वेंटीलेटर और दवाइयां जैसी चीज़ें शामिल हैं .
Published at : 28 Dec 2022 06:55 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
महाराष्ट्र
इंडिया
क्रिकेट




























