✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Weather Forecast Today: अगले 5 दिन तक बारिश का तांडव! यूपी, बिहार, दिल्ली में कब-कब कितनी आफत, जानें ताजा अपडेट

एबीपी लाइव   |  07 Oct 2025 07:28 AM (IST)
Weather Forecast Today: अगले 5 दिन तक बारिश का तांडव! यूपी, बिहार, दिल्ली में कब-कब कितनी आफत, जानें ताजा अपडेट

अक्टूबर में भी नहीं थमा बारिश का सिलसिला

1

मौसम का मिजाज बदलने के कारण देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी बिहार के कई इलाकों में सोमवार (6 अक्टूबर, 2025) को बारिश हुई. आज मंगलवार को भी कई जगह बारिश की संभावना बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी.

2

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इसके अलावा दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भी 10 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

3

उत्तर प्रदेश में मंगलवार (7 अक्टूबर) को बारिश और तेज हवा की संभावना है. इस दौरान पूर्वी यूपी की तुलना में पश्चिमी यूपी में ज्यादा बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि 7 अक्टूबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आने लगेगी, जबकि 8 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 9 अक्टूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर पूरी तरह थमने की संभावना है. इसके बाद प्रदेश का मौसम फिर से शुष्क और सामान्य होने की उम्मीद है.

4

IMD के मुताबिक मंगलवार को वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, औरया, बदायूं, बरेली, रामपुर, संभल और मुरादाबाद में बादलों की गरज-चमक के साथ मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है.

5

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. पूर्वोत्तर बिहार और पास के इलाकों में बारिश होने और बिजली चमकने की संभावना है.

6

राजस्थान में कई जगहों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश के साथ गरज-चमक जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी की प्रक्रिया अगले 3-4 दिनों में आगे बढ़ेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • इंडिया
  • Weather Forecast Today: अगले 5 दिन तक बारिश का तांडव! यूपी, बिहार, दिल्ली में कब-कब कितनी आफत, जानें ताजा अपडेट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.