ये 5 पौधे हैं सबसे बेहतरीन एयर प्यूरीफायर!
बॉस्टन फर्म प्लांट - घरों में लटकाने के लिए बेहतर प्लांट है. जाइलिन जैसी गैस के प्रभाव को कम करता है. इस गैस का असर हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम, किडनी और फेफड़ों पर पड़ता है. ये मीडियम लाइट में आसानी से बढ़ता है. इसकी कीमत 150 रुपए के आसपास है.
एरिका पाम - इसे बटरफ्लाई पाम के नाम से भी जाना जाता है. जाइलिन जैसी कई जहरीली गैसों को अपने अंदर खींच लेता है. इसे घर में कहीं भी रखा जा सकता है लेकिन कार्पेट वाले कमरों में ये ज्यादा असर करता है. इस पौधे को दिन में एक लीटर पानी चाहिए. 200 रुपये से इसकी कीमत शुरू हो जाती है.
इंग्लिश आइवी – इस प्लांट को भी बास्केट में आसानी से टांगा जा सकता है. इस प्लांट को कंप्यूटर, प्रिंटर्स, फैक्स मशीनें और पेट्रोल स्टेशन- जैसी जगहों पर लगाने के ज्यादा फायदे हैं.
स्पाइडर प्लांट - स्पाइडर प्लांट के जरिये कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नेशियम और कई जरूरी एंटी ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. जिससे हवा में मौजूद हानिकारक कार्बन मोनोऑक्साइड कंट्रोल होती है. जिन रसोईघरों में गैस स्टोव लगे हैं वहां इसका बेहतरीन असर दिखता है. 70 रुपये में ये पौधे मिल जाते हैं.
सेंसीवीरिया प्लांट – ये एकमात्र पौधा है जो रात में ऑक्सीजन रिलीज करता है और कार्बन मोनो ऑक्साइड सोखता है. इसे बालकनी या फिर खिड़की के पास रखा जा सकता है. इस पौछे की कीमत 6 सौ रुपये है.
प्रदूषण से राहत के लिए सरकार उपाय कर रही है तो वहीं लोग मास्क लगाने को मजूबर हैं. एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ गई है. लेकिन एक उपाय ऐसा है जिससे आपको मास्क लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आगे की स्लाइड्स में देखिए दुनिया के सबसे बेहतरीन एयर प्यूरीफायर के बारे में...!