पत्नी के साथ फिल्म प्रीमियर के लिए पहुंचे जॉन ने अफवाहों को लगाई लगाम!

तस्वीर में जॉन के पीछे दिख रही महिला उनकी पत्नी प्रिया हैं.
ऐसे में उनकी आने वाली फिल्म ढिशूम की स्क्रीनिंग के दौरान पत्नी के साथ पब्लिक में आने का फायदा ये होगा कि ऐसी अफवाहों पर पूरी तरह से लगाम लग जाएगा. वहीं कहीं लोग ऐसी बातें करना ना शुरु कर दें कि जॉन ने ऐसा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी उनकी पूर्व प्रेमिका बिपाशा को जलाने के लिए किया है. क्योंकि अफवाह फैलाने वालों की सोच की कोई सीमा नहीं है.
जॉन अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में बहुत कम ही बात करते हैं.
फिर क्या था, ऐसी ही बातों के बिनाह पर अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया. लेकिन मुश्किल से ही अपने रिश्ते पर बात करने वाले जॉन ने ऐसी ख़बरों को दो बार नकारा फिर चुप्पी साध ली.
दरअसल ऐसी अफवाहों की वजह ये थी कि प्रिया अमेरिका में रहती हैं और जॉन इंडिया में ऐसे में दोनों के बीच दूरियां बनी रहती हैं, वहीं दोनों ने शादी के बाद एक पार्टी देने के प्लान किया था जो वे नहीं दे पाए.
आपको बताते चलें कि इसके पहले जॉन लंबे समय तक बिपाशा बसु के साथ रिलेशन में थे.
तस्वीर में जॉन के पीछे दिख रही महिला उनकी पत्नी प्रिया हैं.
साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे प्रिया और जॉन के अलग होने की अफवाहें भी खूब उड़ीं लेकिन जॉन ने ऐसी बातों को दो बार ख़ारिज किया.
प्रिया और जॉन की शादी साल 2014 में हुई थी.