IN PICS: औलाद से प्यारी अय्याशी, अय्याश मां के सामने गई मासूम की जान!
अपनी औलाद की मौत की खबर सुनकर एक मां पर क्या बीतेगी. यकीकन उसका कलेजा फट पड़ेगा लेकिन एक मां अपनी मासूम बेटी की हत्या की खबर सुनकर कोई फर्क नहीं पड़ा. उल्टा ये मां उसकी मौत को हादसे का रंग देने के लिए उसकी लाश को ठिकाने लगाने में जुट गई. इस मां को अपनी औलाद से प्यारी थी अपनी अय्याशी. अपनी मासूम बेटी से ज्यादा प्यारा इसे अपना प्रेमी था. इसीलिए इसने अपने प्रेमी की घिनौनी करतूत को छिपाने के लिए अपनी बेटी के हत्या के राज के छिपाने का षडयंत्र रचा. लेकिन पुलिस की तकहीकात में इस बेरहम मां और इसके बदमाश प्रेमी की साजिश बेनकाब हो गई और अब ये दोनों खुद ही कर रहे हैं अपने गुनाह का खुलासा. बेरहम मां की करतूत के बाद जानिए इसके प्रेमी के संगीन गुनाह की कहानी.
पुलिस को जैसे ही मासूम बच्ची की लाश मिलने की खबर मिली पुलिस ने फौरन तहकीकात शुरू कर दी और फिर जल्द ही ये दोनों पकड़े गए. इनके पकड़े जाने के बाद बच्ची के साथ बलात्कार और कत्ल की वारदात का खुलासा हो गया.
पुलिस के मुताबिक इसके बाद इन लोगों ने बच्ची की लाश को नर्मदा नदीं में फेंकने की कोशिश की. एक मोटरसाइकिल से ये बच्ची की लाश को लेकर नर्मदा नदी के पुल पर लेकर गए लेकिन वहां कई लोगों के मौजूद होने की वजह से इन्होने लाश को नदी में फेंकने का इरादा बदल दिया और फिर नदी की जगह लाश नाले में फेंक दी. इसके बाद ये दोनों हैदराबादा भाग गए.
एक ने बच्ची को बेरहमी से मारा और दूसरे ने उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया. पुलिस की गिरफ्त में आई आरती नाम की एक महिला और इसके प्रेमी गंगाराम पर यही सनसनीखेज इल्जाम हैं. पुलिस के मुताबिक बच्ची की मां आरती और गंगाराम एक दूसरे से प्यार करते हैं. आरती पहले से ही शादीशुदा थी. उसकी 6 साल की बच्ची भी थी लेकिन गंगाराम से आंखे चार हुईं तो वो अपने पति का घर छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी. साथ में वो अपनी बच्ची को भी अपने प्रेमी के घर पर ही ले आई लेकिन इस दरिंदे ने उस मासूम बच्ची को ही अपने घिनौने मंसूबों का शिकार बना डाला आरोप है कि इन दोनों ने बच्ची की लाश को पानी की टंकी में फेंक दिया और लोगों के सामने ये दिखाने की कोशिश की उसकी मौत डूबने से हुई है.
अय्याश मां का प्रेमी ने बताया कि उसने 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया और जब उसने शोर मचाया तो इसने उसको मौत के घाट उतार डाला.