वजन घटाने के दौरान लोग करते हैं ये गलतियां, नतीजन बढ़ जाता है वेट
वजन कम करने के लिए जरूरी है कि खुद को हाइड्रेट रखें. इसके लिए समय-समय पर पानी पीते रहें.
बहुत से लोग वजन कम करने के लिए शुगरी और सॉफ्ट ड्रिंक पीना बंद कर देते हैं और पैक्ड जूस पीना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं पैक्ड जूस में भी शुगर अधिक होती है जो वजन बढ़ाने के लिए काफी है.
वजन कम करने के लिए भरपूर मात्रा में प्रोटीन लें. रिसर्च भी ये दावा कर चुकी है कि प्रोटीन की सही मात्रा वजन कम करने में मदद करती है.
बहुत से या तो डायटिंग करने लगते हैं या फिर भूख लगने के बाद खूब सारा खाते हैं. आप वजन कम करना चाहते हैं तो भूखे ना रखें. थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाते रहें.
यदि आप डायट में फाइबर की कम मात्रा लेते हैं तो इससे आपको वजन कम करने में परेशानी आएगी.
वजन कम करना एक रात का खेल नहीं है. इसमें समय लगता है और ये धीरे-धीरे ही कम होता है. रोजाना वजन चैक करके आपको कुछ हासिल नहीं होगा बल्कि स्ट्रेस ही बढ़ेगा. ऐसे में आप रोजाना वजन चैक ना करें क्योंकि स्ट्रेस भी वजन कम ना होने का बड़ा कारण है.
वजन कम करना एक चैलैंजिंग टास्क है. इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. बहुत से लोग हर संभव कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी चजन कम नहीं कर पाते. क्या आप जानते हैं इसका कारण आपके द्वारा की जाने वाले कुछ गलतियां हो सकती हैं. चलिए जानते हैं वजन कम करने के दौरान किन गलतियों से बचें. सभी फोटोः गेटी इमेज
वजन कम करने के लिए परफेक्ट डायट होना जरूरी है. इसके साथ ही एक्ससरसाइज भी. कई लोग या तो सिर्फ डायट लेते हैं और एक्सरसाइज नहीं करते. कुछ लोग ओवर एक्सरसाइज करते हैं लेकिन डायट सही नहीं लेते. आपको दोनों ही चीजों को बैलेंस करना जरूरी है.
ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.