मिस वर्ल्ड बनने के बाद जीवन का लुत्फ उठा रही हैं मानुषी छिल्लर

अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस जीत के बाद मानुषी के मानुषी के लिए बॉलीवुड में डेब्यू के रास्ते खुल गए हैं.
दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आईं 108 सुंदरियों को पछाड़ कर मानुषी ने यह खिताब अपने नाम किया.
उन्होंने इस वर्ष अप्रैल में 'मिस हरियाणा' और जून में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया.
पिछले एक वर्ष के अंदर मानुषी ने कई पुरस्कार जीते हैं. पिछले वर्ष दिसंबर में उन्होंने मेडिकल कॉलेज में 'मिस कैंपस प्रिंसेज' का खिताब अपने नाम किया.
वह सोनीपत के खानपुर कलान गांव में स्थित भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं हैं.
मानुषी का परिवार हरियाणा से ताल्लुक रखता है और फिलहाल दिल्ली में रहता है.
मानुषी खूबसूरत तो हैं हीं साथ ही वो सेक्सी भी हैं. इन तस्वीरों में मानुषी गजब ढ़ा रही हैं.
मानुषी से पहले ये खिताब वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था, जो अब प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री हैं. हॉलीवुड फिल्म में काम कर वह अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री भी कहलाने लगी हैं.
तस्वीरों में आप मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर को देख सकते हैं. उन्होंने अपनी ये ताज़ा तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं.