कुछ ऐसे मना 23 की हुई मीरा राजपूत का बर्थडे बैश!
इस ख़ास बर्थडे को पहले तो उन्होंने घर पर सेलिब्रेट किया और फिर बाद के सेलिब्रेशन के लिए मुंबई के बांद्रा पहुंचे जहां परिवार वाले और दोस्त भी मौजूद थे.
हां, शहिद के भाई ईशान खट्टर भाभी का जन्मदिन मनाने के लिए भइया के साथ ज़रूर मौजूद थे.
यहां से आगे देखें बर्थडे बैश की चंद और तस्वीरें
जोड़े के प्यार का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये अपनी बेटी का पहला जन्मदिन मनाने के लिए पिछले महीने लंदन गए थे.
इस दौरान उनकी बेटी मीशा कहीं नज़र नहीं आई.
मीरा को वहां मौजूद लोगों ने गले लगाकर बधाई दी.
वहां पहुंचने के बाद वो दोस्तों से गले मिलते दिखे.
साल 1994 में जन्मीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत आज 23 साल की हो गईं. दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा मीरा ने बॉलीवुड स्टार शाहिद से साल 2015 में शादी की थी.
इस दौरान पति-पत्नी काफी उम्दा आउटफिट में नज़र आए. एक तरफ जहां बर्थडे गर्ल ने ब्लू ऑफ़ शोल्डर वन पीस पहन रखा था तो वहीं दूसरी तरफ शाहिद जींस और टीशर्ट में थे.
शादी के बाद उनका प्यार पहले से और मज़बूत हुआ और मीरा ने साल 2016 में अपनी बेटी मीशा को जन्म दिया. जोड़े से परिवार बने शाहिद, मीरा और मीशा ने मिलकर ये बर्थडे सेलिब्रेट किया.