दुबई के 84 मंजिला टॉर्च टावर में भीषण आग, दो साल में दूसरी घटना
एक बार फिर बताते चलें कि फिल्हाल किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है.
इसमें 682 रेसिडेंशियल यूनिट्स हैं.
इमारत डेवेलपर सेलेक्ट ग्रुप के अनुसार, टॉर्च टॉवर 2011 में बनकर तैयार हुई थी और तब यह दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत थी.
इसके पहले इस टॉर्च टॉवर में फरवरी 2015 में भी भीषण आग लगी थी. साल 2015 में लगी आग का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.
एक प्रत्यक्षदर्शी के अुनसार, उसे लगता है कि आग ने 30 से 40 मंजिलों में चपेट में लिया. पार्किंग में खड़ी दो कारों में भी मलबा गिरने से आग लग गई.
दुबई मरीना के करीब शुक्रवार अहले सुबह 84 मंजिला टॉर्च टॉवर में भीषण आग लग गई. दो घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका.
बताया जा रहा है कि फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में इमारत के एक तरफ आग की लपटें व मलबे गिरते नजर आ रहे हैं.
आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका. अधिकारियों ने कहा कि इमारत को ठंडा किया जा रहा है.
पिछले दो सालों में यह दूसरी बार है, जब यहां आग लगी. सीएनएन के अनुसार, दुबई के सिविल डिफेंस ने बताया कि आग सुबह करीब 3.30 बजे लगी.