'लुक्का' को मिला दुनिया का सबसे बड़ा मिलिट्री अवार्ड!

ये कोई ऐसा वैसा कुत्ता नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े मिलिट्री अवार्ड से सम्मानित जर्मन शेफर्ड डॉग है.
ये कोई ऐसा वैसा कुत्ता नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े मिलिट्री अवार्ड से सम्मानित जर्मन शेफर्ड डॉग है.
'लुक्का' को मिला दुनिया का सबसे बड़ा मिलिट्री अवार्ड!
लुक्का ने पिछले छह सालों में अमेरिकी सेना के साथ इराक और अफगानिस्तान में 400 से ज्यादा लड़ाइयों में अपनी सेवाएं दी है.
लुक्का ने पीपल्स डिसपेंसरी फॉर सिक एनिमल (पीडीएसए) डिकिन मेडल लंदन के वेलिगटन बराक्स में ग्रहण किया.
फॉक्स न्यूज के अनुसार, लुक्का इस पुरस्कार को पानेवाला पहला मरीन कुत्ता है, जिसे दुनिया भर में जानवरों को दिए जानेवाले पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार माना जाता है.
खबरों की मानें तो लुक्का नाम के इस कुत्ते को अफगानिस्तान में सड़क किनारे बम सूंघने के दौरान हुए विस्फोट में अपना पैर गंवाना पड़ा था.
अमेरिकी मरीन सेवा के जर्मन शेफर्ड नस्ल के इस कुत्ते को सैन्य सेवा से संबंधित दुनिया के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.