✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

क्या होती है वीकेंड मैरिज, क्या एक हफ्ते के लिए शादी कर रहे हैं कपल्स? जान लीजिए जवाब

मानसी उपाध्याय   |  02 May 2025 05:39 PM (IST)
1

वीकेंड मैरिज में कपल्स एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादीशुदा होते हैं, लेकिन शादी के बाद भी अलग-अलग घरों में रहते हैं. वीकेंड मैरिज में कपल्स एक साथ नहीं रहते हैं. इसमें कपल्स सिर्फ हफ्ते में सिर्फ वीकेंड के दो दिन यानी शनिवार और रविवार को साथ रहते हैं. इन दिनों में ही कपल्स साथ घूमते हैं, बातें करते हैं और रिश्ते को मजबूत करते हैं.

2

वीकेंड मैरिज में कपल्स हर दिन साथ नहीं रहते हैं. इस मैरिज में कपल्स अपने करियर, दोस्तों और पर्सनल लाइफ को भी टाइम देते हैं. हालांकि वीकेंड मैरिज में कुछ कपल्स एक ही घर में रहते हैं लेकिन फिर भी अपनी-अपनी जिंदगी अलग तरीके से जीते हैं. इस तरह के रिलेशनशिप को अलगाव की शादी भी कहा जाता है. जिसमें कपल केवल वीकेंड पर मिलते हैं.

3

आजकल की जनरेशन अपनी पर्सनल लाइफ और करियर को बहुत जरूरी मानते हैं. जिसमें कपल्स चाहते हैं कि शादी के साथ-साथ उन्हें खुद के लिए भी टाइम मिले. इस के चलते वीकेंड मैरिज को कई लोग काफी फॉलो कर रहे हैं. इस मैरिज का ट्रेंड धीरे-धीरे दुनियाभर के कई शहरों में आम होता जा रहा है. वीकेंड मैरिज की मेट्रो सिटीज में ज्यादा डिमांड है.

4

वीकेंड मैरिज की शुरुआत जापान से हुई थी. यहां के लोग मानते हैं कि शादी के बाद उनका पर्सनल स्पेस और टाइम खत्म हो जाता है. शादी के बाद लोग अपने आपको बदल लेते हैं. इसी के चलते जापान में वीकेंड शादी का तरीका फॉलो किया गया. इसमें कपल्स साथ भी रहें और अपनी पर्सनल लाइफ को भी अच्छे से बनाए रख सकते हैं.

5

कपल्स के अनुसार वीकेंड मैरिज के कई फायदे हैं. इससे पर्सनल स्पेस मिलता है, साथ ही कपल्स अपने शौक, करियर और दोस्तों के लिए टाइम निकाल पाते हैं. इसके अलावा इस मैरिज से स्पेस के साथ इंडीविजुअलिटी भी मिलती है. क्योंकि इस मैरिज में सिर्फ वीकेंड साथ बिता कर कपल्स फिर वापस अपने काम में लग जाते हैं.

6

वीकेंड मैरिज के फायदे के साथ नुकसान भी काफी हैं, क्योंकि अगर कुछ दिन बात न हो या भरोसा न हो, तो रिश्ता कमजोर हो सकता है. इसके साथ ही दूर रहने से गलतफहमियां हो सकती हैं. किसी भी रिलेशनशिप को बेहतर बनाये रखने के लिए दोनों में भरोसा, समझ और कम्युनिकेशन होना जरूरी है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • क्या होती है वीकेंड मैरिज, क्या एक हफ्ते के लिए शादी कर रहे हैं कपल्स? जान लीजिए जवाब
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.