Dinner Tips : सोने से पहले इन चीजों के सेवन से हो सकता है नुकसान
सोने से कुछ घंटे पहले हमें कई चीजें न खाने की सलाह दी जाती है. खासतौर पर फैटी और ऑयली आहार खाने के लिए मना किया जाता है. इसके अलावा हाई फाइबरयुक्त आहार के सेवन से भी बचना चाहिए. इससे आपका पाचन बिगड़ सकता है. साथ ही शरीर में कई अन्य तरह की परेशानी हो सकती है. आइए जानते हैं सोने से पहले किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. (Photo - Freepik)
रात में सोने से पहले नींबू, संतरा या फिर खट्टे फलों का सेवन करने से बचें. इससे आपको अपच, गैस की परेशानी हो सकती है. (Photo - Freepik)
सोने से पहले डार्क चॉकलेट का सेवन न करें. दरअसल, डार्क चॉलकेट का सेवन करने से आपका माइंड अलर्ट हो जाता है, जिससे नींद आने में परेशानी हो सकती है. इसलिए सोने से पहले चॉकलेट खाने के लिए मना किया जाता है. (Photo - Freepik)
हाई प्रोटीन युक्त आहार का सेवन सोने से पहले नहीं करना चाहिए. दरअसल, प्रोटीन युक्त आहार को पचाने में समय लगता है. ऐसे में अगर आप प्रोटीन खाने के तुरंत बाद सोते हैं, जो यह सही से पच नहीं पाता है. (Photo - Freepik)
सोने से पहले ग्रीन टी न पिएं. इससे आपको अनिद्रा की परेशानी हो सकती है. (Photo - Freepik)
मसालेदार खाना रात में न खाएं. ज्यादा मसालेदार खाना खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. (Photo - Freepik)
रात के खाने में टमाटर का इस्तेमाल करने से बचें. दरअसल, रात के खाने में टमाटर डालने से आपको गैस, बहजमी और कब्ज जैसी शिकायत हो सकती है. (Photo - Freepik)