अब महंगे फेश वॉश को करें बॉय-बॉय, किचन में रखी इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल, आएगा गजब का निखार

नेचुरल ग्लो कैसे पाएं
अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो अच्छी तरह फेश वॉश करें. दिन में कम से कम दो बार चेहरा साफ करना चाहिए. इसके लिए अगर महंगे फेश वॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं तो इनसे संभलें. क्योंकि मार्केट में मिलने वाले ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल्स होते हैं, जो स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में आप घर पर रखी कुछ चीजों से चेहरे को धो सकती हैं.
ऐसे में आप घर पर रखी कुछ चीजों से चेहरे को धो सकती हैं. इन नेचुरल चीजों (Homemade Face Wash) का कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होता है और चेहरे पर निखार भी गजब की आती है. हालांकि, अगर स्किन सेंसिटिव है, तो इन प्राकृतिक चीजों को भी इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए. आइए जानते हैं चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने किन चीजों से फेश वॉश करना चाहिए.
खीरे का रस: चेहरे को धोने के लिए खीरे के रस का इस्तेमाल भी अच्छा माना जाता है. यह चेहरे की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाकर ताजगी और ठंडक का एहसास दिलाता है. एक कटोरी में खीरे का रस और नींबू का रस अच्छी तरह मिलाकर कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से चेहरा धोएं.
शहद: खूबसूरत चेहरा पाने के लिए शहद से भी उसे साफ कर सकते हैं. शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी को साफ कर निखार लाते हैं. एक चम्मच कच्चा शहद लेकर करीब दो मिनट तक चेहरे पर अच्छी तरह मसाज करें. इसके बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें.
बेसन: चेहरे के साफ करने के लिए बेसन काफी समय से ही इस्तेमाल होता आ रहा है. यह त्वचा की गंदगी और डेड स्किन को हटाकर उसकी रंगत सुधारता है. एक कटोरी में 1-2 चम्मच बेसन लेकर इसमें चुटकीभर हल्दी और गुलाब जल की कुछ बूंदे मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से चेहरे को धो लें.
दही: चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखनेके लिए दही से भी चेहरे को साफ कर सकते हैं. दही चेहरे को एक्सफोलिएट कर दाग धब्बों और टैनिंग को हटाने का काम करता है. 1-2 चम्मच दही को लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें.
दूध: दूध चेहरे के लिए बेहतरीन क्लींजर का काम करता है. इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है और चेहरे को साफ कर उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है. एक कटोरी में 4-5 चम्मच कच्चा दूध लेकर उसे कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें.