एक्सप्लोरर
गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, ये हैं भारत के 8 एकदम कूलेस्ट ठिकाने
लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों और ठंडी जगहों की ओर भागते हैं. अगर आप इस गर्मी में छुट्टियों का प्लान कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि कहां जाएं जहां मौसम ठंडा और मन को शांत करने वाला हो.
गर्मियों में भारत के कई हिस्सों में तापमान बहुत बढ़ जाता है और लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों और ठंडी जगहों की ओर भागते हैं. अगर आप इस गर्मी में छुट्टियों का प्लान कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि कहां जाएं जहां मौसम ठंडा और मन को शांत करने वाला हो, तो आइए आज हम आपको भारत के 8 ऐसे शानदार ठिकानों के बारे में बताते हैं जहां गर्मियों में भी तापमान कम रहता है और यहां आप गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं
1/8

तीर्थन वैली ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित है और अभी बहुत कम लोग इसे जानते हैं. यह जगह शांतिपूर्ण और प्राकृतिक सौंदर्य से भरी हुई है. यहां गर्मियों में तापमान 10°C से 25°C के बीच रहता है. आप यहां रिवर क्रॉसिंग, ट्रेकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी मजेदार गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं. दिल्ली से तीर्थन वैली की यात्रा सिर्फ एक रात की है, इसलिए आप जल्दी पहुंच सकते हैं और गर्मियों की गर्मी से राहत पा सकते हैं.
2/8

चेरापूंजी नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां गर्मियों में तापमान 15°C से 23°C रहता है. यह जगह अपने खूबसूरत झरनों और हरियाली के लिए मशहूर है. आप यहां डबल डेकर रूट ब्रिज देख सकते हैं और छोटे-छोटे गांवों की सफाई और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं.
Published at : 11 Mar 2026 09:13 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
Advertisement

प्रेम कुमारJournalist
Opinion



























