✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

चिलचिलाती गर्मी में लेना है ठंडक का मज़ा...तो ये 6 हिल स्टेशन हैं सबसे बेस्ट

ABP Live   |  24 Jun 2023 05:38 PM (IST)
चिलचिलाती गर्मी में लेना है ठंडक का मज़ा...तो ये 6 हिल स्टेशन हैं सबसे बेस्ट

चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएंगे ये डेस्टिनेशन

1

परिवार संग वेकेशन का प्लान है तो आपको लद्दाख जरूर जाना चाहिए. लद्दाख की सुंदरता देखने लायक होती है. यह काफी सुंदर और शांत जगह है. यही वजह है कि इसे भारत का कोल्ड डिजर्ट कहा जाता है. लद्दाख जाते हैं तो आप सिपटुक मठ जरूर जाएं. ये एक तिब्बती बौद्ध मठ है. यहां पर आकर आपको अलग ही सुकून का एहसास होगा.इसके अलावा आप नुब्रा वैली, पांगोंग झील का भी लुत्फ उठा सकते हैं.

2

गर्मी में आप भारत के स्वर्ग की सैर कर सकते हैं. कहने का मतलब है कि आप कश्मीर भी घूमने जा सकते हैं. यहां की खूबसूरती देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी. खूबसूरत वादियां, ऊंची ऊंची पहाड़ियां ,घाटियों के बीच बहती झीलें, पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है. अगर आप सुकून भरा पल बिताना चाहते हैं तो कश्मीर आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता.

3

गर्मियों के मौसम में औली घूमना भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. औली में हिमालय की खूबसूरती देखने के साथ-साथ आपको बर्फीली वादियों की झलक भी मिलेगी और आप एडवेंचर का भी लुत्फ उठा सकते हैं. यहां पर आपको हाई-फाई रिजॉर्ट के साथ-साथ नार्मल होटल भी मिल जाएंगे. यह खूबसूरत जगह आपको गर्मी और शोरगुल से दूर आपके मन को शांति देगा.

4

गर्मी से दूर, शांति में कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो आप रानीखेत की भी सैर कर सकते हैं. यह उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित एक छोटा सा खूबसूरत शहर है. इस शहर का वातावरण इतना शांत है कि आप यहां आने के बाद यही कि हो जाएंगे. फूलों से ढ़के रास्ते देवदार और पाइन के लंबे पेड़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. गर्मियों में रानीखेत घूमना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

5

गुलमर्ग को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है. हिमालय की पूरी खूबसूरती देखना चाहते हैं तो आप गुलमर्ग की सैर जरूर करें. ये एक ऐसी जगह है जहां आप सुकून ताजगी और खुलकर सांस ले सकते हैं.चारों तरफ बर्फ से ढ़की पहाड़ियां आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास कराएगी

6

उत्तराखंड में मौजूद चोपटा आइस फॉरेस्ट के नाम से जानी जाती है. यह जगह चारों ओर से बर्फ से ढ़की होती है. यहां पर आप ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं. चोपटा दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • Travel
  • चिलचिलाती गर्मी में लेना है ठंडक का मज़ा...तो ये 6 हिल स्टेशन हैं सबसे बेस्ट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.