हर हफ्ते करें ये आसान सी एक्सरसाइज, सुपर-शार्प रहेगी याद्दाश्त
एक्सरसाइज को अक्सर शरीर को फिट और मजबूत बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन वैज्ञानिकों ने यह साबित किया है कि सक्रिय रहने से दिमाग के कई जरूरी स्किल भी सुधरते हैं, जैसे याददाश्त (Memory), समस्या समाधान (Problem Solving), तर्कशक्ति (Reasoning), फोकस और ध्यान सिर्फ 30 मिनट का हल्की एक्सरसाइज भी आपके दिमाग को एक्टिव रख सकता है.
हर तरह के एक्सरसाइज के अपने फायदे हैं. जैसे हल्का एक्सरसाइज चलना, स्ट्रेचिंग, मीडियम एक्सरसाइज तेज चलना, साइकिलिंग और तीव्र एक्सरसाइज दौड़ना, जंपिंग, HIIT. शोध से पता चला है कि हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज यानी High Intensity दिमाग के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.
HIIT का मतलब कम समय में जोरदार एक्सरसाइज करना है. इसमें आपकी हार्ट स्पीड बढ़ती है और शरीर की एनर्जी पूरी तरह काम करती है. कुछ सामान्य HIIT एक्सरसाइज स्प्रिंट (तेज दौड़ना), रस्सी कूदना, जंप स्क्वाट्स और माउंटेन क्लाइम्बिंग हैं,HIIT न सिर्फ शरीर को फिट करता है बल्कि दिमाग की कोशिकाओं को भी सक्रिय बनाता है.
एक अध्ययन में 65-85 साल के बुजुर्गों पर शोध हुआ. शोधकर्ताओं ने तीन अलग-अलग ग्रुप बनाए. जिसमें कम इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज , मीडियम इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज और हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज (HIIT). छह महीने बाद पाया गया कि HIIT करने वालों का हिप्पोकैम्पस, जो याददाश्त और सीखने के लिए जिम्मेदार है, ज्यादा सक्रिय और तेज हो गया. मतलब HIIT आपकी मेमोरी और सीखने की क्षमता को बेहतर बनाता है.
HIIT को रोज करने की जरूरत नहीं, हफ्ते में सिर्फ तीन बार, 20-30 मिनट का HIIT पर्याप्त है. लगातार छह महीने तक यह अभ्यास करने से दिमाग को लंबे समय तक फायदा होता है. इसका मतलब है कि कम समय में भी आप अपने दिमाग और याददाश्त को सुपर-शार्प बना सकते हैं.
अगर आप नए हैं, तो धीरे-धीरे शुरू करें. पहले हल्की स्ट्रेचिंग और वॉर्म-अप करें. छोटे HIIT सत्र (10-15 मिनट) से शुरुआत करें. धीरे-धीरे समय और इंटेंसिटी बढ़ाएं ध्यान रखें कि पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को आराम दें. इस तरह, आप न सिर्फ फिट और एर्नेजेटिक रहेंगे, बल्कि आपकी मेमोरी भी तेज और स्मार्ट होगी.