✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पुरुषों में सबसे ज्यादा होेता है यह कैंसर, जानें इनके लक्षण और बचाव

एबीपी लाइव   |  18 Feb 2024 08:59 PM (IST)
पुरुषों में सबसे ज्यादा होेता है यह कैंसर, जानें इनके लक्षण और बचाव

कैंसर का नाम सुनते ही हमारे मन में चिंता की एक लहर दौड़ जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों में सबसे अधिक होने वाला कैंसर कौन सा है? वह है प्रोस्टेट कैंसर. प्रोस्टेट कैंसर, जो कि पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि में होता है.

1

अगर हम आंकड़ों की बात करें, तो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और विभिन्न कैंसर रिसर्च एजेंसियों के अनुसार, प्रोस्टेट कैंसर दुनिया भर में पुरुषों में होने वाले कैंसर के मामलों में से सबसे अधिक हैं. हर साल, लाखों पुरुषों को यह कैंसर अपना शिकरा बनाता है और यह संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.

2

अगर आपको पेशाब करते वक्त परेशानी हो रही है, जैसे कि पेशाब करने के लिए जोर लगाना पड़ता है या पेशाब कम आता है, या फिर रात में बार-बार उठकर पेशाब जाना पड़ता है, तो यह ध्यान देने की बात है.

3

कभी-कभी पेशाब करते समय रुकावट या अचानक बंद हो जाना, पेशाब में खून आना, कमर के नीचे या जांघों के बीच दर्द महसूस होना, सेक्स करने में मुश्किल होना, वजन घटना और हमेशा थकान महसूस होना भी कुछ ऐसे संकेत हैं.

4

ये सभी संकेत किसी न किसी समस्या की ओर इशारा करते हैं, इसलिए अगर ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर से जांच करवाना बहुत जरूरी है.

5

प्रोस्टेट कैंसर की जांच मुख्यतः दो प्रकार की होती है: प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन (PSA) टेस्ट और डिजिटल रेक्टल एग्जामिनेशन (DRE). PSA टेस्ट में, खून में PSA की मात्रा को मापा जाता है, जो कि प्रोस्टेट ग्रंथि द्वारा बनाया जाता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • पुरुषों में सबसे ज्यादा होेता है यह कैंसर, जानें इनके लक्षण और बचाव
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.