ब्लड शुगर का खात्मा कर देगी ये मीठी चीजें, असर देखकर हैरान हो जाएंगे आप

ब्लड शुगर और मीठी चीजें, इन दोनों का रिश्ता हमेशा टकराव वाला माना गया है. जैसे ही किसी को डायबिटीज होती है, सबसे पहले कहा जाता है, "मीठा बंद कर दो!" लेकिन क्या हो अगर हम आपको बताएं कि, कुछ मीठी चीजें ऐसी भी हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं.
शुगर फ्री गुड़: गुड़ में मौजूद पोटैशियम और आयरन शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता सुधारते हैं. ऑर्गेनिक और बिना रिफाइंड गुड़ का सीमित मात्रा में सेवन ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाता.
शुद्ध शहद: रॉ हनी में पाए जाते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. लेकिन सीमित मात्रा में लेना चाहिए.
स्टोबेरीज: बेरीज में नेचुरल शुगर होती है, लेकिन साथ ही फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकते हैं. स्नैक या ब्रेकफास्ट में इसे ले सकते हैं.
नारियल पानी: इसमें मौजूद मिनरल्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट या वर्कआउट के बाद इसे लिया जा सकता है.
खजूर: खजूर मीठे जरूर हैं, लेकिन उनमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देते.
सेब: सेब में नेचुरल फाइबर होता है जो धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता. मिड मील या सुबह नाश्ते में इसे लिया जा सकता है.