एक्सप्लोरर
Dark Circles Home Remedy: आंखों के नीचे से गायब हो जाएंगीं झुर्रियां, बस रोज कर लें ये एक काम
आंखों के नीचे काले घेरे आने से सुंदरता में दाग सी लग जाती है.स्किन केयर को लेकर लापरवाही,गलत लाइफस्टाइल,स्ट्रेस और पॉल्यूशन की वजह से यह समस्या हो सकती है. इन्हें रोकने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं.
डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए किसी महंगे कॉस्मेटिक्स की जरूरत नहीं है. कुछ घरेलू उपाय और किचन में मौजूद चीजें ही कमाल का असर दिखा सकती हैं. यहां जानिए डार्क सर्कस को रोकने के कुछ घरेलू उपाय...
1/6

आजकल कम उम्र में ही आंखों के नीचे झुर्रियां नजर आने लगती हैं, जो चेहरे की खूबसूरती बिगाड़कर रख देती हैं. आंखों के आसपास की स्किन काफी नाजुक और पतली होती है. इनमें ऑयल ग्लैंड्स नहीं होते, इसलिए सबसे पहले आंखों के चारों ओर ही डार्क सर्कल्स नजर आते हैं. महिलाओं में डार्क सर्कल होने पर उनका पूरा चेहरा ही खराब हो जाता है. डार्क सर्कल (Dark Circles) जेनेटिक, ज्यादा स्क्रीन टाइम, खाने-पीने में लापरवाही, नींद पूरी न होने, शराब पीने, स्ट्रेस, थायरायड और स्किन की देखभाल में लापरवाही करने की वजह से हो सकते हैं. हर उम्र में इनका असर देखने को मिल सकता है. इनसे छुटकारा पाने के लिए किसी महंगे कॉस्मेटिक्स की जरूरत नहीं है. कुछ घरेलू उपाय और किचन में मौजूद चीजें ही कमाल का असर दिखा सकती हैं. यहां जानिए डार्क सर्कस को रोकने के कुछ घरेलू उपाय...
2/6

आलू का रस लगाएं :आलू का रस निकालकर रूई से आंखों के चारों तरफ लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद सादे पानी से इसे धोएं. नियमित तौर पर ऐसा करने से फायदा मिल सकता है.
Published at : 30 Oct 2024 06:15 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
क्रिकेट
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
टेलीविजन

























