आपकी पर्सनैलिटी के हिसाब से कौन-सी बिल्ली होगी आपके लिए सही मैच? जानिए ज्योतिष से इसका जवाब

आपकी पर्सनैलिटी के लिए कौन सी बिल्ली की नस्ल सही है
बिल्लियों का पालना केवल एक सुंदर चेहरा चुनना नहीं है, यह एक ऐसे साथी को ढूंढने के बारे में है, जिसका व्यक्तित्व आपकी लय और जीवनशैली के साथ स्वाभाविक रूप से मेल खाता हो. यहां ज्योतिष का एक मजेदार तरीका बताया गया है, जो वैज्ञानिक नियम बिल्कुल भी नहीं है, लेकिन इससे तुम अपने स्वभाव और ऊर्चा को समझकर सोच सकते हो कि तुम्हें कैसी बिल्ली सुट करेगी.
मेष राशि वाले जातक अपनी ताकत, आत्मविश्वास और लगातार मूवमेंट की जरूरत के लिए जाने जाते हैं, जो मेन कून को इस राशि की एनर्जेटिक स्पिरिट के लिए बेहतरीन मानी जाती है. मेन कून सबसे बड़ी पालतू बिल्लियों में से एक जो काफी मिलनसार, चंचल और दिमागदार होती है.
वृषभ राशि के जातकों को आराम, स्थिरता और शांत माहौल काफी पसंद होता है, और इनके लिए जो बिल्ली सही है, वो है ब्रिटिश शॉर्टहेयर, जो अपने प्यार भरे नेचर के लिए सही मानी जाती है. मुलायम कोट, गोल चेहरे और रिलैक्सड पर्सनैलिटी के साथ बिल्लियों की ये ब्रीड आराम पसंद होती हैं और मजबूत रिश्ते बनाना पसंद करती हैं.
मिथुन राशि वाले बातचीत और जिज्ञासु मिजाज के होते हैं. इनके लिए सियामी बिल्ली मशहूर रूप से बोलने वाली और सामाजिक रूप से जुड़ी हुई होती है, जो अक्सर अपने मालिक की बात मानती है. ये बिल्लियां बुद्धिमान होने के साथ मानसिक फ्रेंडली होती है, जो हमेशा मिथुन राशि के जातकों के दिमाग को एक्टिव रखती है.
कर्क राशि वाले देखभाव करने वाले और काफी इमोशनल होते हैं. इनके लिए रैगडॉल का नरम, प्यार करने वाला स्वभाव काफी प्रभावित करता है. रैगडॉल बिल्लियां शांत होने के साथ बड़ी जल्दी लोगों के साथ गहरा लगाव बना लेती है.
सिंह राशि के जातकों को अलग दिखना और रोजमर्रा की जिंदगी में ड्रामा और स्टाइल लाना काफी पसंद होता है, और बंगाल बिल्लियां अपने आकर्षक, तेंदुए जैसे कोट और एथलेटिक बनावट के कारण काफी पसंद की जाती है. ये बिल्लियां काफी सक्रिय और आत्मविश्वास से भरी होती है.
कन्या राशि वाले काफी सोच-समझकर चलने वाले होते हैं, इनके लिए रशियन ब्लू कैट अपने सुंदर रूप और सौम्य व्यवहार के लिए एकदम फिट बैठती है. बिल्लियों की यह नस्ल अजनबियों के साथ वफादारी, समझदारी और थोड़े संकोची स्वभाव के लिए जानी जाती है. इन्हें शांत माहौल काफी पसंद आता है.
तुला राशि वालों को तालमेल, सुंदरता और संतुलित माहौल काफी पसंद आता है. इनके लिए पर्शियन बिल्ली सही मानी जाती है. अपने लंबे शानदार कोट और शांत स्वभाव के कारण तुला राशि वालों को पर्शियन बिल्ली लेनी चाहिए, क्योंकि यह उनके स्वभाव के साथ मेल खाती है.
वृश्चिक राशि के जातक तेज, आकर्षक और स्ट्रैटजीमेकर माने जाते हैं. इनके लिए बॉम्बे बिल्ली सही है. यह बिल्ली अपने चमकदार काले कोट और आकर्षक कॉपर रंग की आंखों के साथ बॉम्बे प्यार करने वाली लेकिन आजाद किस्म की होती है.
धनु राशि रोमांचक और आजाद स्वभाव के होते हैं, जिनके लिए एबिसिनिनि का चंचल, जिज्ञासु स्वभाव इसे बेचैन आत्मा के लिए एक बढ़िया मैच बनाता है. यह ब्रीड एक्टिव होने के साथ इंटेलिजेंट होती है, जो चढ़ाई करने और ऊंची जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए जानी जाती है.
मकर राशि के जातक भरोसे, मजबूती और काम की चीजों का महत्व देते हैं. और यही गुण अमेरिकन शॉर्टहेयर बिल्लियों में भी होती है. यह नस्ल किसी भी माहौल में ढलने वाली, मजबूत और आमतौर पर कम देखभाल वाली होती है, जिसे बस वफादारी पसंद होती है.
कुंभ राशि वाले अपनी पहचान और ओरिजिनैलिटी को पसंद करते हैं, और स्फिंक्स बिल्ली अपने बालों वाले लुक और एक्सप्रेसिव फीचर्स के साथ सबसे अलग दिखती है. अपने अलग लुक के अलावा स्फिंक्स सोशल, एनर्जेटिक और प्यार करने वाली होती है, जो कुंभ राशि की अलग लेकिन लोगों से घुलने-मिलने वाली स्वभाव से मेल खाती है.
मीन राशि वाले लोग काफी कल्पनाशील, नरम और हमदर्दी स्वभाव रखने वाले होते हैं. इनके लिए स्कॉटिश फोल्ड का मीठा एक्सप्रेशन और शांत स्वभाव उनके सेंसिटिव से मेल खाता है. अपने खास मुडे़ हुए कानों और नरम स्वभाव के लिए ये बिल्लियां जानी जाती है, और अक्सर मीन राशि वालों के सोचने-समझने वाले मूड से मेळ खाते शांत पलों का आनंद लेती है.