एक्सप्लोरर
Sawan Purnima 2022: सावन पूर्णिमा पर करें ये 5 खास काम, मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान, तिजोरी नहीं होगी खाली
श्रावण पूर्णिमा 11 अगस्त 2022 को है. श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन मनाया जाता है. इस दिन कुछ खास उपाय कर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाई जा सकती है. आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा के उपाय.
सावन पूर्णिमा 2022 धन उपाय
1/5

रंगोली - मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सावन पूर्णिमा पर घर के मेनगेट पर रंगोली और हल्दी से स्वास्तिक बनाएं. इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है.
2/5

पीपल की पूजा- पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी और विष्णु जी का वास होता है. सावन पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ विधिवत पूजा करें और मीठे का भोग लगाएं. मान्यता है ऐसा करने से धन लाभ का योग बनता है.
3/5

शंख- आर्थिक समस्या से मुक्ति पाने के लिए सावन पूर्णिमा पर लाल चंदन से दक्षिणावर्ती शंख पर ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः मंत्र लिखें और घर के मंदिर में स्थिापित करें. मां लक्ष्मी का ये मंत्र संपत्ति और सौभाग्य प्रदान करने वाला है.
4/5

कौड़ी- सावन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और श्रीहरि की पूजा में पीले पुष्प, 11 पीली कौड़ी जरूर चढ़ाएं. इसे अगले दिन लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रख दें. मान्यता है इससे घर में बरकत बनी रहती है. तिजोरी कभी खाली नहीं होती.
5/5

श्रीयंत्र- सावन पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल, व्यापार वृद्धि यंत्र, कुबेर यंत्र, घर के मंदिर में स्थिपित करने से मां लक्ष्मी मेहरबान होती हैं. धन के भंडार भरे रहते हैं.
Published at : 08 Aug 2022 11:18 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
ओटीटी























