Charnamrit: भगवान के चरणों का अमृत, जानिए चरणामृत के पीछे का रहस्यमय विज्ञान और आस्था

चरणामृत
चरणामृत का महत्व धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों रूपों में है. यह भगवान के चरणों का प्रसाद होता है, जो व्यक्ति को सभी पापों से मुक्त करता है. अकाल मृत्यु से बचाता है. व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसमें तुलसी और गंगाजल जैसे पवित्र तत्व मिलाए जाते हैं, जो रोगों से बचाने में भी सहायक होते हैं.
शास्त्रों के अनुसार, चरणामृत को भगवान के चरणों से स्पर्श करने के बाद ही भक्तों को दिया जाता है. इससे उनका आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है. भक्त उसे श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हैं. विष्णु पुराण, भागवत पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में भी चरणामृत का महत्व वर्णित है.
चरणामृत का सेवन आत्मा की शुद्धि के रूप में माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, भगवान के चरणों का स्पर्श करने वाला जल व्यक्ति के भीतर की नकारात्मक ऊर्जाओं को समाप्त करता है. यह उसकी आत्मा को शुद्ध करता है.
इसे ग्रहण करने से मनुष्य का अहंकार नष्ट होता है. उसमें विनम्रता, भक्ति और सेवा भाव आता है. भक्तगण जब श्रद्धापूर्वक चरणामृत का सेवन करते हैं, तो उनके भीतर शुद्ध विचारों का संचार होता है.
धार्मिक दृष्टि से चरणामृत का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना गया है. चरणामृत में तुलसी, गंगाजल, और अन्य औषधीय तत्वों का समावेश होता है, जो आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं. तुलसी को औषधीय गुणों से युक्त माना गया है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और शरीर को शुद्ध करने में सहायक है.
शास्त्रों में चरणामृत को पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है. यह मान्यता है कि जब भक्त चरणामृत ग्रहण करता है, तो उसके पूर्व जन्म और इस जन्म के पापों का नाश होता है. श्रीमद्भागवत पुराण में वर्णित है कि जो व्यक्ति भगवान के चरणामृत का सेवन करता है. वह मोक्ष की प्राप्ति करता है.