✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Chanakya Niti: इन 5 गुणों वाली महिलाएं बनती हैं घर की लक्ष्मी!

निशात अंजुम   |  29 Nov 2025 12:03 PM (IST)
Chanakya Niti: इन 5 गुणों वाली महिलाएं बनती हैं घर की लक्ष्मी!

ये 5 गुणों वाली महिलाएं घर के लिए लकी होती है

1

आचार्य चाणक्य की बात करें तो वह सिर्फ ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर ही नहीं जाने जाते हैं, बल्कि उनके व्यवहार, स्वभाव, और मोटिवेट करने के तरीकों को फॉलो करके लाखों लोगों ने अपनी जिंदगी को संवारा है. आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में सभी विषयों पर खुलकर बात की थी, साथ ही चाणक्य नीति ने महिलाओं के कुछ गुणों के बारे में बताया जो घर में खुशहाली लाती है.

2

चाणक्य नीति के अनुसार, जिस महिला में सब्र करने की क्षमता हो, वह मुश्किल परेशानी में भी नहीं टूटती है, और परेशानियों का सामना डट कर करने को तैयार रहती है. अगर जिस महिला में ये गुण हों, वह कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेती है, जिससे घर में सुख-शांति आती है.

3

आचार्य चाणक्य के अनुसार समझदार महिला सोच-समझकर फैसला लेती है और सही-गलत में फर्क करती है; कब क्या करना है और क्या नहीं, इस बारे में भी उनकी अच्छी पकड़ होती है. वह घर के सभी परेशानियों से निजात दिलाती है और मुसीबत के समय परिवार को सहारा देती है.

4

चाणक्य नीति के अनुसार जिस महिला की वाणी में मिठास होती है, वह सबके दिल पर राज करती है. वह विनम्रता से बात करती है, दूसरों के महत्व को समझती है, और सम्मान करती है, जिससे घर में अपनापन और प्यार बढ़ता है.

5

जो महिला अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निभाती है, परिवार, बच्चों और रिश्तों के प्रति सजग रहती है और अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करती है, वैसी महिलाएं ऐसा कोई कदम नहीं उठाती हैं जिससे उनके परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़े.

6

एक सच्ची और ईमानदार महिला घर की सबसे भरोसेमंद आधारशिला होती है, जिस पर सभी की नींव टिकी होती है. वह किसी भी स्थिति में झूठ नहीं बोलती है और नहीं धोके का सहारा लेती है, जिससे पूरे परिवार में आपसी भरोसा बढ़ता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • धर्म
  • Chanakya Niti: इन 5 गुणों वाली महिलाएं बनती हैं घर की लक्ष्मी!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.