Relationship Tips: अगर आपके पार्टनर में भी दिखाई दे रहे हैं ये पांच संकेत, जो समझ जाइए कमजोर पड़ सकता है आपका भी रिश्ता

कई बार पति-पत्नी में दूरी होने लगती है. ऐसे में अगर आपको आपके पार्टनर में ये पांच संकेत दिखते हैं, तो आपका रिश्ता कमजोर पढ़ने लग सकता है.
रिलेशनशिप या शादी के कुछ सालों बाद अक्सर पति-पत्नी में मतभेद होने लगते हैं.
अगर आपके पार्टनर में ये पांच संकेत दिखते हैं, तो समझ जाइए कि आपका रिश्ता कमजोर पड़ने लगा है.
अगर आपका पार्टनर आपकी इज्जत नहीं करता है या कई सारे लोगों के बीच में आपको बेइज्जत करता है, तो समझ जाइए रिश्ते की नींव कमजोर होने लगी है.
आपका पार्टनर आप पर भरोसा नहीं करता या हर वक्त आप पर शक और गुस्सा करता है, तो यह कमजोर रिश्ते का संकेत है.
अगर आपका पार्टनर शादी के कुछ सालों बाद आपके साथ टाइम बिताना बंद कर देता है, तो यह भी एक कमजोर रिश्ते का संकेत हो सकता है.
अगर आपका पार्टनर बच्चों और आप पर ध्यान नहीं देता है, तो ध्यान रखें आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है.