आपकी मर्जी के बिना घर वाले ढूंढ रहे हैं रिश्ता, परिवार को ऐसे बताएं अपने दिल की बात

कई बार माता-पिता अपने बच्चों की राय लिए बिना उनका रिश्ता तय कर देते हैं, जिससे अधिकतर बच्चे परेशान रहते हैं.
हर बच्चे के माता-पिता अपने बच्चों को खुश देखना चाहते हैं. लेकिन कई बार वे बच्चों की मर्जी के बगैर रिश्ता करने लगते हैं.
जब माता-पिता अपने बच्चों की मर्जी के बिना ही रिश्ता ढूंढ लेते हैं, तो यह बच्चों के लिए निराशाजनक होता है और वे इससे परेशान रहते हैं.
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप अपने माता-पिता से खुलकर बात करें और उन्हें समझाएं कि आपको ये रिश्ते मंजूर ही नहीं है.
आप अपने माता-पिता को भरोसा दिलाए, कि आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और अपने लिए जीवनसाथी चुन सकते हैं.
अगर आपकी मर्जी के खिलाफ आपके लिए रिश्ता तय होता है, तो आपको किसी रिलेशनशिप काउंसलर की मदद से माता पिता को समझना चाहिए.
इसके अलावा आप अपने दोस्त या पूरे परिवार के किसी ऐसे सदस्य की मदद ले सकते हैं, जो आपकी बातों को समझे.