✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

Marriage Tips: अगर शादी करने का ले रहे हैं फैसला, तो इन कारणों को कभी न बनाएं आधार

ऋतु शॉ   |  21 May 2024 08:24 PM (IST)
Marriage Tips: अगर शादी करने का ले रहे हैं फैसला, तो इन कारणों को कभी न बनाएं आधार

इन वजहों से न जीवन में न लें शादी करने का फैसला

1

भारतीय समाज में, जब एक लड़का और लड़की एक निश्चित उम्र के हो जाते हैं, तो उनसे सभी की उम्मी जुड़ जाती है कि वे जल्द-जल्द शादी कर लें और घर बसा लें. लेकिन 'सेटल होने' का मतलब केवल शादी नहीं है. हालांकि, यह भी सच है कि बहुत से लोग शादी करने के लिए तैयार न होते हुए भी कई गलत कारणों के चलते तैयार हो जाते हैं. आइये जानते हैं उन कारणों के बारे में, जिसके आधार पर आपको शादी का फैसला नहीं लेना चाहिए.

2

दोस्तों की शादी हो रही है- बहुत से लोग अपने दोस्तों को शादी करते हुए देखकर दबाव में आ जाते हैं. इससे उनमें FOMO (फियर ऑफ मिसिंग आउट) की भावना पैदा होती है और यही कारण है कि वे इसके लिए मानसिक रूप से तैयार महसूस किए बिना ही शादी को विचार को मन में लाना शुरू कर देते हैं.

3

एक्स पार्टनर से छुटकारा पाने के लिए- अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने पिछले रिश्ते से छुटकारा पाने के लिए शादी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह निश्चित रूप से एक गलत कदम है. शादी एक कमिटमेंट है और इसमें निश्चित रूप से कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल होता है. आप न केवल खुद के साथ बल्कि दूसरे व्यक्ति और उनके परिवार के साथ भी गलत कर रहे होंगे.

4

भाई-बहन जल्द ही विवाह के उम्र के होने वाले हैं- बहुत से माता-पिता बच्चों पर शादी करने का दबाव इसलिए भी डालते हैं ताकि उनके बाद उनके भाई-बहन भी शादी कर सकें. हालाँकि, इस बारे में सोचें, यह किसी के शादी करने के सबसे खराब कारणों में से एक है. आखिरकार हर व्यक्ति को यह चुनने का अधिकार है कि वह कब शादी करना चाहता है और किससे शादी करना चाहता है.

5

लगने लगे कि शादी की उम्र ढलने लगी है- जैसे ही कोई लड़की या लड़का 25 या 26 साल का होता है, उनके माता-पिता उन पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर देते हैं. हालांकि, उम्र का शादी से कोई लेना-देना नहीं है. शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए और उसके बाद ही किसी रिश्ते के लिए हां कहना चाहिए.

6

लगने लगे कि उन्हें इससे बेहतर साथी दोबारा नहीं मिलेगा- बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है कि उन्हें एक अच्छा साथी मिल जाता है और उनके माता-पिता उन्हें यह विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें इससे अच्छा साथी दोबारा नहीं मिलेगा. उनमें से कुछ लोग इस तर्क को स्वीकार कर लेते हैं और यह सोचकर उस व्यक्ति से शादी कर लेते हैं कि यह एक अच्छा निर्णय साबित होगा. हालांकि, किसी को तभी शादी करनी चाहिए जब वे मानसिक रूप से तैयार हों.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • रिलेशनशिप
  • Marriage Tips: अगर शादी करने का ले रहे हैं फैसला, तो इन कारणों को कभी न बनाएं आधार
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.