Gen Z Shrekking Dating Trends: लुक्स नहीं, अब Ugly डेटिंग ट्रेंड में, Gen Z के बीच Shrekking हो रहा पॉपुलर, जानें यह क्या?

आज की डेटिंग दुनिया पहले जैसी नहीं रही, कभी लोग पार्टनर चुनते समय सबसे पहले उसकी शक्ल-सूरत देखते थे, कितना हैंडसम है, कितनी सुंदर है, सोशल मीडिया पर कैसा दिखता है, लेकिन अब धीरे-धीरे यह सोच बदल रही है. खासकर Gen Z के बीच एक नया ट्रेंड उभर कर सामने आया है, जिसे लोग मजाक में लेकिन गंभीरता से Shrekking कह रहे हैं. इस ट्रेंड का मतलब है जानबूझकर ऐसे इंसान को डेट करना जो पारंपरिक रूप से बहुत आकर्षक नहीं माना जाता, इस उम्मीद में कि वह ज्यादा लोयल और इमोशनली अवेलेबल होगा.यह सिर्फ एक मजाकिया इंटरनेट ट्रेंड नहीं है, बल्कि आज की डेटिंग कल्चर की थकान और निराशा को भी दिखाता है.
Shrekking का सीधा मतलब ऐसे व्यक्ति को डेट करना जो दिखने में औसत या कम आकर्षक हो, लेकिन स्वभाव में अच्छा हो, लोग सोचते हैं कि जो लोग बहुत सुंदर नहीं होते, वे रिश्तों में ज्यादा मेहनत करते हैं, क्योंकि उनके पास बहुत सारे विकल्प नहीं होते है. यह सोच थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन कई लोगों के अनुभव इसे सही भी साबित करते हैं.
सोशल मीडिया, खासकर TikTok पर, कुछ यूजर्स ने अपने अनुभव शेयर किए कि कम आकर्षक पार्टनर ज्यादा अच्छा व्यवहार करते हैं. धीरे-धीरे यह बात वायरल हो गई और लोगों ने इसे Shrekking नाम दे दिया. इसका नाम एक काल्पनिक कैरेक्टर Shrek से लिया गया है, जो दिखने में अलग है लेकिन दिल का बहुत साफ और सच्चा है.
Gen Z ने डेटिंग में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं. जैसे situationships (बिना नाम वाले रिश्ते), ghosting (अचानक गायब हो जाना) और emotionally unavailable लोग. इन सब से परेशान होकर अब लोग बाहरी सुंदरता से ज्यादा अंदरूनी गुणों को महत्व देने लगे हैं. उनके लिए अब सवाल क्या यह इंसान मेरे लिए समय निकालेगा है न कि यह कितना अच्छा दिखता है.
यह ट्रेंड पूरी तरह सकारात्मक नहीं है. कई बार लोग डर के कारण भी ऐसा करते हैं. उन्हें लगता है कि बहुत आकर्षक पार्टनर उन्हें छोड़ सकता है, इसलिए वे ऐसे व्यक्ति को चुनते हैं जो उन्हें छोड़कर न जाए.
यह पूरी तरह सही नहीं है. अच्छा या बुरा होना किसी की शक्ल से तय नहीं होता है. कोई भी व्यक्ति चाहे वह सुंदर हो या न हो अच्छा या बुरा पार्टनर हो सकता है. यह ट्रेंड सिर्फ लुक्स के आधार पर किसी को जज नहीं करना चाहिए.
असली बदलाव यह है कि लोग अब समझने लगे हैं कि प्यार सिर्फ दिखावे पर नहीं टिकता, भरोसा, सम्मान और समय देना ज्यादा जरूरी है.