✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

इस गर्मी छुट्टियों में बच्चों को सिखाएं खेल खेल में ये 6 काम, बिना मेहनत के सीख जाएंगे बहुत कुछ

मीनू झा   |  30 May 2025 07:03 PM (IST)
इस गर्मी छुट्टियों में बच्चों को सिखाएं खेल खेल में ये 6 काम, बिना मेहनत के सीख जाएंगे बहुत कुछ

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए मस्ती का समय होता हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छुट्टियां उनके सीखने का भी बेहतरीन मौका है? अगर बच्चों को सही दिशा दी जाए, तो वे खेल-खेल में भी कई जरूरी बातें और स्किल्स सीख सकते हैं.

1

बागवानी: बच्चों को पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना सिखाएं. इससे उनमें धैर्य, जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ेगा. उन्हें एक छोटा गमला दें, खुद पानी डालने और रोज देखभाल की आदत बनाएं.

2

कहानी सुनाना: बच्चों से कहानियां सुनना और खुद से कहानियां बनवाना उनकी कल्पनाशक्ति और भाषा कौशल को निखारता है. उन्हें कागज और रंगीन पेंसिल दें, ताकी वे अपनी कहानी खुद लिखें और चित्र बनाएं.

3

किचन में मदद करना: बिना आग वाले व्यंजन जैसे सैंडविच, सलाद या नीबू पानी बनाना सिखाएं. इससे बच्चे आत्मनिर्भर बनते हैं और खाना बनाने की बुनियादी बातें भी समझते हैं.

4

घर की सफाई: खेल-खेल में बच्चों को अपना कमरा या खिलौने जमाना सिखाएं. उन्हें एक चैलेंज दें, कौन जल्दी और अच्छे से सारा सामान सही जगह रखता है? यह उन्हें अनुशासन और जिम्मेदारी सिखाएगा.

5

पैसे की अहमियत समझाएं: बच्चों को नकली दुकान चलाने दें. इस एक्टिविटी से वे पैसों की कीमत, जोड़-घटाव और बचत की समझ हासिल कर सकते हैं.

6

योग या डांस एक्टिविटी: रोज 10-15 मिनट का योग या फन डांस सेशन रखें. इससे बच्चे एक्टिव भी रहेंगे और शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद मिलेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • Parenting
  • इस गर्मी छुट्टियों में बच्चों को सिखाएं खेल खेल में ये 6 काम, बिना मेहनत के सीख जाएंगे बहुत कुछ
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.