क्या आपको पता है कि शिशु अपना ही बाल क्यों खींचते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय
चांदनी कुमारी | 06 Jun 2024 06:04 PM (IST)
1
थकान या नींद: अगर शिशु थका हुआ या नींद में है, तो वह अपने सिर को खुजलाकर या बाल खींचकर खुद को शांत करने की कोशिश कर सकता है.
2
दांत निकलना: दांत निकलने के समय शिशु को असुविधा होती है. इस असुविधा को कम करने के लिए वे अपने बाल खींच सकते हैं.
3
ड्राई स्कैल्प: अगर शिशु के सिर की त्वचा सूखी हो, तो उन्हें खुजली हो सकती है. इस खुजली को शांत करने के लिए वे अपने बाल खींचते हैं.
4
एक्जिमा: एक्जिमा के कारण शिशु के स्कैल्प पर खुजली और जलन हो सकती है, जिससे राहत पाने के लिए वे बाल खींचते हैं.
5
क्रैडल कैप: क्रैडल कैप एक आम समस्या है, जिसमें शिशु के सिर पर पपड़ीदार पैच होते हैं. इससे होने वाली खुजली के कारण वे अपने बाल खींचते हैं.