कच्चे दूध में इन 6 चीजों को मिलाकर लगाने से चेहरे पर आएगा ग्लो, साफ और निखरी हो जाती है त्वचा
हल्दी - कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाने से त्वचा में जबरदस्त चमक आती है। ये चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे, पिंपल्स और सूजन को कम करते हैं. यह उपाय खासकर शादी या पार्टी से पहले चेहरे को सुंदर बनाने के लिए किया जाता है.
बेसन - कच्चे दूध में बेसन मिलाकर फेस पैक बना लें. यह स्किन की गहराई से सफाई करता है और टैन हटाने में मदद करता है. बेसन स्किन के डेड सेल्स निकालता है और दूध स्किन को मॉइस्चराइज करता है, जिससे चेहरा एकदम साफ दिखता है.
शहद - शहद और कच्चे दूध का मिश्रण स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर है. शहद स्किन को नरम और कोमल बनाता है, जबकि दूध उसे हाइड्रेट करता है. यह ड्राई स्किन वालों के लिए रामबाण नुस्खा है.
नींबू का रस - कच्चे दूध में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर लगाने से स्किन की टोनिंग चली जाती है और ब्लैकहेड्स कम होते हैं. ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो नींबू का इस्तेमाल न करें.
चंदन पाउडर - कच्चे दूध में चंदन पाउडर मिलाकर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और चेहरा खिल उठता है. चंदन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन की जलन और एलर्जी को कम करते हैं. गर्मियों में यह उपाय बहुत असरदार होता है.
गुलाब जल - कच्चे दूध और गुलाब जल का मेल स्किन को जल्द से जल्द साफ करता है. यह चेहरे को टोन करता है, स्किन को कोमल बनाता है. साथ ही इसे लगाने के बाद चेहरा खिल उठता है.