Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल का बांद्रा स्थित पेंटहाउस आधुनिक डिजाइन और बोहेमियन रंगों का खूबसूरत मेल है. हाल ही में दोनों ने अपने यूट्यूब होम टूर में घर के हर कोने की झलक दिखाई, जिसने लोगों का ध्यान खींचा.
घर का इंटीरियर सादगी और रंगों के संतुलन पर आधारित है. बड़े-बड़े खिड़कियां, हल्के अर्थी टोन और चमकदार नीले रंग के एक्सेंट पूरे घर को खुला, सुकूनभरा और आकर्षक लुक देते हैं.
घर का सबसे खास हिस्सा ट्रैवल वॉल है, जिसे गहरे नीले रंग से सजाया गया है. यहां वायर रैक पर ट्रिप्स की तस्वीरें, पोलारॉइड्स, की-चेन और यादगार चीजें सजी हैं, जो कपल की खूबसूरत यात्राओं की कहानी बयां करती हैं.
बालकनी की दीवार पर लगी सोनाक्षी और जहीर की रंग-बिरंगी एब्सट्रैक्ट पेंटिंग भी घर का प्रमुख आकर्षण है. सफेद दीवार और पीले सोफे के बीच यह कलाकृति पूरे स्पेस को जीवंत और आधुनिक अंदाज देती है.
घर के ईस्ट विंग में एक आरामदायक कॉर्नर बनाया गया है, जिसे सोनाक्षी ने अपनी पसंद के अनुसार सजाया है. ऑरेंज और बेज रंग की थीम वाले इस हिस्से में मेटालिक ड्रैगनफ्लाई डेकोर, न्यूट्रल दीवारें और ऑरेंज शेड की कलाकृतियां देखने को मिलती हैं.
गेस्ट रूम में बोहो स्टाइल का प्रभाव साफ नजर आता है. लकड़ी की सजावट, इंडोर प्लांट्स और रंगीन एक्सेसरीज इस कमरे को गर्मजोशी और आरामदायक माहौल देते हैं, जिससे यह घर के सबसे अलग हिस्सों में शामिल हो जाता है.
इस कमरे की सबसे खास चीज चमकीले फ्यूशिया पिंक रंग की कुर्सियां हैं, जिनके साथ फ्लेमिंगो थीम वाली सजावटी वस्तुएं रखी गई हैं. यह कॉम्बिनेशन पूरे कमरे में ऊर्जा और रंग भरता है और बोहेमियन डिजाइन को एक नया आयाम देता है.