✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

गर्मी में कैसे खाएं अखरोट? जानिए रोजाना खाने के फायदे और नुकसान

मीनू झा   |  14 May 2025 03:47 PM (IST)
गर्मी में कैसे खाएं अखरोट? जानिए रोजाना खाने के फायदे और नुकसान

गर्मी की तपिश बढ़ते ही खानपान में बदलाव आ जाता है. हल्का खाएं, ठंडा खाएं, यही सलाहें सुनने को मिलती हैं. लेकिन एक सवाल जो अक्सर लोगों के मन में आता है कि, क्या गर्मी में अखरोट खाना सही रहेगा? अखरोट पोषण का पावरहाउस है, लेकिन गर्मियों में इसे कैसे खाएं, कितना खाएं और किन बातों का ध्यान रखें ये जानना भी बहुत जरूरी है.

1

अखरोट है न्यूट्रिशन का खजाना: अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है. रोजाना 2-3 अखरोट खाना आपके दिल, दिमाग और पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है.

2

गर्मी में कैसे खाएं अखरोट: गर्मियों में अखरोट को सीधे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. सबसे अच्छा तरीका है कि ,आप इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएं. इससे अखरोट ठंडे हो जाते हैं और पचने में भी आसान होते हैं.

3

भीगे हुए अखरोट के फायदे: भीगे हुए अखरोट शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं. ये मेटाबॉलिज़्म को सुधारते हैं और स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं. साथ ही, भीगे अखरोट से कब्ज की समस्या भी कम होती है.

4

रोजाना खाने से दिल रहेगा फिट: जो लोग नियमित तौर पर अखरोट खाते हैं, उनमें हृदय रोगों का खतरा कम होता है. क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने में मदद करते हैं.

5

दिमाग के लिए बूस्टर है अखरोट: अखरोट का आकार दिमाग जैसा होता है और ये दिमाग के लिए उतना ही जरूरी है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड याददाश्त और फोकस को बढ़ाता है.

6

पिंपल वाले लोगों के लिए अखरोट सही नहीं: अगर आपकी बॉडी पहले से ही ‘गर्म’ रहती तो उन्हें अखरोट नहीं खाना चाहिए. इससे सिरदर्द, पिंपल्स या घबराहट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • गर्मी में कैसे खाएं अखरोट? जानिए रोजाना खाने के फायदे और नुकसान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.