प्रेशर कुकर में नहीं पक रही है आपकी दाल? तो अपनाएं ये आसान से देसी हैक्स

भारतीय रसोई में दाल हर रोज़ का अहम हिस्सा है. अक्सर लोग इसे प्रेशर कुकर में झटपट पका लेते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कितनी भी सीटी क्यों न लग जाएं, दाल नरम होकर गलती ही नहीं. ऐसे में खाना बनाना मुश्किल और टाइम-कन्ज़्यूमिंग लगने लगता है. असल में इसके पीछे कई छोटे-छोटे कारण छिपे होते हैं, जैसे दाल भिगोने का तरीका, पानी का तापमान या मसालों का सही इस्तेमाल पर निर्भर कर सकता है.
दाल को भिगोकर रखें: दाल को पकाने से पहले कम से कम 30 से 40 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें। इससे दाल नरम हो जाती है और कुकर में जल्दी पकती है.
गरम पानी का इस्तेमाल करें: अगर दाल जल्दी नहीं गल रही तो ठंडे पानी की बजाय गरम पानी डालें. गरम पानी दाल को जल्दी नरम करने में मदद करता है.
नमक बाद में डालें: कई लोग दाल पकाते समय शुरू में ही नमक डाल देते हैं. इससे दाल सख्त हो जाती है और जल्दी नहीं गलती. नमक हमेशा दाल पक जाने के बाद डालें.
हल्दी और तेल डालें: दाल पकाते समय उसमें हल्की सी हल्दी और एक चम्मच तेल डालें. इससे दाल जल्दी गलती है और स्वाद भी बढ़ जाता है.
बेकिंग सोडा का जादू: अगर दाल बहुत सख्त है, तो उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल दें. यह दाल को झटपट नरम कर देता है.
कुकर का ढक्कन अच्छे से बंद करें: कई बार कुकर का प्रेशर सही से नहीं बनता. ढक्कन और सीटी ठीक से फिट होने चाहिए, तभी दाल अच्छे से पकेगी.
पुराने दालों से बचें: बहुत पुरानी दाल पकने में ज्यादा टाइम लेती है. कोशिश करें ताज़ी दाल का इस्तेमाल करने की, ताकि झटपट गलकर स्वादिष्ट बने.