✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Home Tips: कटे हुए फल-सब्जियां जल्दी हो जाते हैं खराब, ये ट्रिक्स आजमाएंगी तो सब कहेंगे- वाह जनाब!

चांदनी कुमारी   |  22 Jun 2024 09:31 PM (IST)
Home Tips: कटे हुए फल-सब्जियां जल्दी हो जाते हैं खराब, ये ट्रिक्स आजमाएंगी तो सब कहेंगे- वाह जनाब!

पूरी दुनिया में ऐसा कोई परिवार नहीं है, जिनके घर में खाना बचता न हो. दिन खत्म होते-होते कुछ सब्जियां या फल बच ही जाते हैं. ऐसे में बर्बादी से बचने के लिए सब्जियों और फलों को जरूरत के हिसाब से काटना जरूरी है. आज हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आप कटी हुई सब्जियों को भी कई दिन तक संभालकर रख पाएंगी.

1

अगर आपने काफी सारी सब्जियां काट ली हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप इन्हें एयरटाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रख सकती हैं. इससे कटी हुई सब्जियां हवा के संपर्क में नहीं आएंगी और खराब होने से बची रहेंगी.

2

अगर आपके पास एयरटाइट कंटेनर नहीं हैं तो आप कटी हुई सब्जियों और फलों को प्लास्टिक रैप या एल्युमीनियम फॉइल में लपेटकर रख सकती हैं. इससे भी कटी हुई सब्जियां कई दिन तक ठीक रहती हैं.

3

कटे हुए फलों जैसे सेब, केला और अमरूद आदि हवा के संपर्क में आने के बाद रंग बदलने लगते हैं. इससे निपटने के लिए नींबू, संतरा आदि खट्टा रस फलों के कटे हुए हिस्से पर लगाना होगा. खट्टा रस लगाने से कटे हुए फल-सब्जियां काफी समय तक चल जाते हैं.

4

पानी में रखकर भी कटे हुए फलों और सब्जियों को कई दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है. यह तरकीब गाजर और सेब आदि को सेफ रखने के लिए बेहद कामयाब साबित होती है.

5

अगर आप कटे हुए फलों और सब्जियों को काफी समय तक ताजा रखना चाहती हैं और आपके पास फ्रिज भी नहीं है तो आप नम पेपर टॉवल इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे भी कटे हुए फलों-सब्जियों की नमी खत्म नहीं होती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • Home tips
  • Home Tips: कटे हुए फल-सब्जियां जल्दी हो जाते हैं खराब, ये ट्रिक्स आजमाएंगी तो सब कहेंगे- वाह जनाब!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.