इस तरीके से स्टोर करें केले, हफ्ते भर नहीं होंगे खराब

पॉलीथीन : केले के डंठल को ताज़ा रखने के लिए पॉलीथीन या एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे अच्छे से लपेट दें, जिससे केले देर तक फ्रेश रहेंगे और जल्दी खराब नहीं होंगे.
प्लास्टिक रैप से लपेटें : सबसे पहले, केले के डंठल को प्लास्टिक की पन्नी में अच्छे से लपेट दें. इससे केले में से निकलने वाली गैस (जो उन्हें पकाती है) कम निकलेगी और वे जल्दी खराब नहीं होंगे.
हवा में लटकाएं : केले को अगर हवा में लटका दिया जाए तो भी वे देर तक ताजा रह सकते हैं। इससे केले एक दूसरे से नहीं घिसेंगे और उनके खराब होने की गति कम हो जाएगी.
फ्रिज में न रखें : फ्रिज में केले रखने से उनका छिलका जल्दी काला हो जाता है। इसलिए केले को नॉर्मल जगह पर ही रखें जहां तापमान ज्यादा न हो.
वैक्स पेपर : वैक्स पेपर के उपयोग से केले लंबे समय तक ताज़ा रह सकते हैं. उन्हें इस पेपर में अच्छी तरह से लपेटकर रखें, जिससे ये जल्दी खराब न हों.
विटामिन C : विटामिन C की गोली को पानी में घोलें और केलों को उसमें डाल दें. इससे केले लंबे समय तक खराब नहीं होंगे और ताजा रहेंगे.