Home Decor Tips: नई-नई शादी के बाद डेकोरेट करना चाहते हैं अपना बेडरूम, तो इन ट्रिक का करें इस्तेमाल

अपने बेडरूम को खूबसूरत बनाने के लिए आप इन सभी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
हर कपल्स चाहते हैं कि उनका बेडरूम खूबसूरत दिखें. ऐसे में अगर आप भी अपने बेडरूम को सजाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
बेडरूम को सजाने के लिए सबसे पहले आप सभी दीवारों पर खूबसूरत से वॉलपेपर लगा दे यह दीवारों को एक शानदार लुक देगा. आप पेंटिंग और फ्रेम भी लगा सकते हैं.
आप अपने बेड के पास टेबल लैंप भी लगा सकते हैं. इसके अलावा स्ट्रिंग लाइट्स भी बेडरूम को रोमांटिक लुक देने में काफी मदद करेगी. आप छत वाली दीवार पर झूमर भी लगा सकते हैं.
आप अपने बेडरूम में कुछ पौधे रख सकते हैं, उनकी खुशबू आपके बेडरूम में रंग भर देगी. अगर आप ताजे पौधे नहीं रख पा रहे हैं, तो मार्केट से नकली गुलदस्ते ला सकते हैं.
आप बेडरूम की खिड़की पर दीवारों के रंग से कंट्रास्ट पर्दे लगा सकते हैं. इसके अलावा आप अट्रैक्टिव पिलो कवर और बेडशीट भी यूज कर सकते हैं.
अगर आप अपने बेडरूम को एकदम सिंपल लुक देना चाहते हैं, तो बेड की एक साइड पर पौधा और दूसरी साइड पर एक लैंप रख सकते हैं.