✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Home Tips: चिकने और गंदे हो गए किचन के नल, ऐसे करेंगी साफ तो लगेंगे नए जैसे

चांदनी कुमारी   |  25 Jun 2024 08:48 AM (IST)
Home Tips: चिकने और गंदे हो गए किचन के नल, ऐसे करेंगी साफ तो लगेंगे नए जैसे

चमचमाती रसोई किसे पसंद नहीं होती. दरअसल, हर महिला के लिए किचन उसके घर का सिंहासन होती है, जिसे सजाना और संवारना उसका ख्वाब होता है, लेकिन इसी खूबसूरत किचन में चिकने और ब्लॉक नल उसकी शो बिगाड़ देते हैं. आइए इन नलों को नए जैसा चमकाने का तरीका बताते हैं.

1

अगर आप अपनी किचन में लगे नल साफ और सुंदर रखना चाहती हैं तो उन्हें नियमित रूप से साफ करें. इससे उन पर चिकनाई नहीं जमेगी. किचन के नल साफ करने के लिए गरम पानी और डिश सोप में भीगे कॉटन के कपड़े को इस्तेमाल करें.

2

एकदम चिकने नलों को साफ करने के लिए विनेगर काफी काम आ सकता है. इसके लि एक स्प्रे बॉटल में बराबर मात्रा में विनेगर और पानी मिला लीजिए. इस लिक्विड को गंदे नल पर छिड़क दें और कुछ समय इंतजार करें. इसके बाद साफ कपड़े से नल साफ कर लें, जिससे वे चमकने लगेंगे.

3

चिकने नल साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट भी कारगर साबित हो सकता है. इसके लिए थोड़े-से पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लीजिए. यह पेस्ट आपको गंदे नल पर लगाना होगा और ब्रश या स्पंज से उन्हें साफ करना होगा. इससे नल चमकने लगेंगे.

4

अगर नल स्टील का है तो उसे साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा बेस्ट होता है. यह कपड़ा नल पर किसी भी तरह का निशान नहीं छोड़ता है और दाग-धब्बों को बेहद आसानी से साफ कर देता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • Home tips
  • Home Tips: चिकने और गंदे हो गए किचन के नल, ऐसे करेंगी साफ तो लगेंगे नए जैसे
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.