Home Tips: नॉन स्टिक बर्तनों जाने-अनजाने लग रहे स्क्रैच, बस आजमा लीजिए ये ट्रिक्स तो नहीं होगी दिक्कत

किचन में खाना बनाते वक्त तमाम तरह के बर्तन इस्तेमाल होते हैं, लेकिन इनमें नॉन स्टिक बर्तनों की जगह बेहद खास है. पैन केक बनाने हो या डोसा और ऑमलेट, इन सभी के लिए नॉन स्टिक बर्तन काफी मददगार साबित होते हैं. हालांकि, इन बर्तनों को साफ करते वक्त स्क्रैच पड़ जाते हैं, जिनसे बचने का तरीका आइए जानते हैं.
जब भी आप नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाएं तो गैस की आंच कभी भी तेज न रखें. ज्यादा आंच होने से नॉन स्टिक बर्तन की कोटिंग खराब होने लगती है और उनमें स्क्रैच पड़ जाते हैं.
जब भी आप नॉन स्टिक बर्तनों को साफ करें तो सॉफ्ट स्पंज ही इस्तेमाल करें. हार्ड स्पंज के इस्तेमाल से बर्तनों पर स्क्रैच पड़ने का खतरा रहता है.
जब भी आप नॉन स्टिक बर्तनों को कैबिनेट में रखें तो उनके बीच टिश्यू पेपर जरूर लगाएं. इससे बर्तनों के आपस में टकराने से उनमें स्क्रैच नहीं पड़ेंगे.
जब भी आप नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाएं तो उनके साथ स्टील के बर्तन इस्तेमाल न करें. अगर आपको कोई चीज चलानी है तो लकड़ी के स्पून आदि यूज करें.
नॉन स्टिक बर्तनों को धोते वक्त सावधानी बरतें. उन्हें आराम से और ठंडा होने के बाद ही धोएं. इससे उनमें स्क्रैच नहीं पड़ेंगे.