✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना पड़ सकता है भारी, जानें स्किन की बीमारियों से बचने का सही तरीका

एबीपी लाइव   |  29 Dec 2025 10:04 AM (IST)
सर्दियों में गर्म पानी से नहाना पड़ सकता है भारी, जानें स्किन की बीमारियों से बचने का सही तरीका

सर्दियों का मौसम आते ही सभी लोग गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं, जो ठंड में हमारे शरीर को आराम और सुकून देता है, लेकिन गर्म पानी से नहाने से कई तरह की त्वचा से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी रहता है.

1

डॉक्टर्स के अनुसार, सर्दियों में ज्यादा गर्म पानी से नहाने से चर्म रोग होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है, जिसमें सोरायसिस और एक्जिमा जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं.

2

डर्मटोलॉजिस्ट्स के अनुसार, ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शरीर और त्वचा पर काफी हानिकारक असर पड़ सकता है. यह त्वचा की प्राकृतिक नमी को खत्म कर देता है, जिससे स्किन से जुड़ी बीमारियां पनपने लगती हैं. डॉक्टरों ने सर्दियों में स्किन मरीजों के लिए नहाने के सही तरीके बताए हैं.

3

डॉक्टर्स का कहना है कि सर्दियों में ज्यादा गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए, बल्कि पानी गुनगुना होना चाहिए. नहाने के तुरंत बाद पूरे शरीर पर अच्छे से मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए, जिससे त्वचा की नमी बनी रहे.

4

अगर आप सर्दियों में अपनी त्वचा को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो ज्यादा केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. साबुन में ज्यादा केमिकल होने से स्किन की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचता है.

5

सर्दियों में नहाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि नहाने के बाद शरीर से साबुन या शैंपू का झाग पूरी तरह साफ कर लें, क्योंकि अगर झाग त्वचा या सिर पर रह जाता है, तो सूखने के बाद स्किन और स्कैल्प को रूखा बना देता है.

6

अक्सर देखा गया है कि सर्दियों में लोग त्वचा पर तरह-तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स लगाते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ज्यादा केमिकल वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

7

अगर आप सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के इच्छुक हैं, तो सबसे अच्छा तरीका धीरे-धीरे बदलाव करना है. इसकी शुरुआत सीधे ठंडे पानी से न करें, बल्कि पहले गुनगुने पानी से नहाएं, ताकि शरीर का तापमान सामान्य रहे. नहाने के आखिरी समय में ठंडे पानी का इस्तेमाल करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • सर्दियों में गर्म पानी से नहाना पड़ सकता है भारी, जानें स्किन की बीमारियों से बचने का सही तरीका
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.